Categories: नवीनतम

Kanpur News: गर्भवती महिला को जबरन घर से उठा ले गई पुलिस, घंटों थाने में बैठाकर की पूछताछ, दर्द से कराहती रही पीड़िता

Kanpur News: उत्तर प्रदेश में पुलिस का अमानवीय चेहरा लगातार सामने आ रहा है. महिलाओं के साथ बर्बर व्यवहार करती खाकी का ताजा मामला कानपुर से सामने आया है. यहां पुलिस ने एक गर्भवती महिला के साथ रूह कंपा देने वाला व्यवहार किया है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, चकेरी थाने की पुलिस एक सात माह की प्रेग्नेंट महिला को उसके घर से उठा लाई और 10 घंटे थाने में बैठाकर पूछताछ करती रही. इस दौरान महिला दर्द से कराहती रही और अपना दुख पुलिस को बताती रही, लेकिन पुलिस ने उसकी एक भी न सुनी. उल्टा उसे डराती और धमकाती रही. इस सम्बंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फिलहाल इस मामले में पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की है.

सूत्रों के मुताबिक, महिला का अपने सास ससुर के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा है. इसी मामले में महिला के ससुर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. इसी के बाद पुलिस महिला को बिना उसका दर्द जाने उसे थाने उठा लाई. पुलिस जीप में बैठी महिला दर्द से कराहती हुई दिख रही है तो वहीं वह बार-बार पुलिस से कहती रही कि उसे दर्द है और वह बैठ नहीं पा रही है, लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी और लगातार 10 घंटे तक थाने में बैठाकर उससे पूछताछ करती रही और तो और वीडियो भी बनाती रही. बता दें कि यह वही चकेरी थाने की पुलिस है जो किसान बाबू सिंह की आत्महत्या मामले में अभी तक भाजपा नेता आशु दिवाकर प्रियरंजन को गिरफ्तार नहीं कर पाई है, लेकिन गर्भवती महिला के मामले में इतनी जल्दी न्याय करने की होड़ दिखाई कि दर्द से परेशान महिला को 10 घंटे तक थाने में बैठाकर पूछताछ करती रही. महिला के परिवार वालों ने इसका विरोध किया तो पुलिस ने उनका वीडियो बना लिया. वहीं सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में थाने के दरोगा उसे हड़का कर चुप कराते नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- UP News: बच्चों की बल्ले-बल्ले, उत्तर प्रदेश के 35 जिलों में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल, ये बड़ी वजह आई सामने

पीड़ित महिला ने मामले में जानकारी दी है कि सास ससुर के साथ विवाद मामले की सुनवाई कोर्ट में लंबित है, लेकिन इसी बीच उसके ससुर ने उस पर और उसके मायके वालों पर दबाव बनाने के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी और गुरुवार को इसी मामले में पुलिस उसे दोपहर ढाई बजे हिरासत में लेकर थाने ले आई और करीब 10 घंटे तक थाने में बैठाकर उससे पूछताछ करती रही. महिला ने बताया कि उसे रात करीब ढाई बजे छोड़ा गया. पीड़िता ने अपने साथ हुई इस अमानवीय हरकत का आरोप दारोगा नीरज बाबू पर लगाया है, जो चकेरी थाना क्षेत्र में रामादेवी चौकी के प्रभारी हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

Archana Sharma

Recent Posts

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

19 minutes ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

21 minutes ago

देवरिया में खाकी को महिलाओं ने घेरा, 15 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम से झड़प

देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…

24 minutes ago

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

52 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

55 minutes ago