देश

Kanpur News: महिलाओं को प्रेग्नेंट कर छोड़ने वाले शख्स की पूरी कहानी आई सामने, चौथी शादी की तैयारी, आरोप सुन पुलिस भी सन्न, जानें क्या है मामला

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां पर एक युवक पर उसकी ही पत्नी ने गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा है कि, उसका पति महिलाओं और लड़कियों से शादी करने के बाद उनको गर्भवती करता है और फिर छोड़ देता है. अब वह चौथी शादी करने की फिराक में है. इस आरोप के बाद पुलिस भी सन्न है. पत्नी ने पुलिस के सामने आरोप लगाया है कि उसका पति पहले से ही तीन शादी कर चुका है महिलाओं को प्रेग्नेंट कर छोड़ चुका है. फिलहाल महिला की शिकायत के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

11 महीने की बच्ची लेकर पीड़िता पहुंची थाने

कानपुर पुलिस कमिश्नर ऑफिस में उस वक्त सन्नाटा पसर गया, जब पीड़िता अपनी 11 महीने की बच्ची के साथ रोते हुए पहुंची और ड्यूटी ऑफिसर एडीसीपी अनीता सिंह के सामने अपने पति के बारे में सब कुछ बताया. पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों को बताया, Shaadi.com के जरिए उसकी मुलाकात दिनेश त्रिपाठी से हुई थी और फिर दोनों में दोस्ती हो गई. दिनेश ने मुलाकात के लिए उसे कानपुर बुलाया और फिर उसे अपने घर ले गया. वहां जाकर उसने उसे धोखे से नशीला पदार्थ खिला दिया और उसका रेप किया.

ये भी पढ़ें-Gorakhpur: सीएम योगी के सामने एक मुस्लिम युवक ने किया कुछ ऐसा…कि चौंक गए सब, वायरल हुआ VIDEO

रेप के बाद आरोपी के माता-पिता ने कही ये बात

पीड़िता ने बताया कि जब उसे होश आया तो दिनेश के माता-पिता ने कहा कि, अब जो होना था हो गया है. तुमको शादी तो करनी है, तुम दोनों जानते भी हो. इससे ही शादी कर लो. युवती ने आगे बताया कि, इस पर उसने अपने माता-पिता को बुलाया और फिर कानपुर तपेश्वरी मंदिर में शादी कर ली और फिर दिनेश के घर पर उसके साथ रहने लगी. इसी दौरान उसे पता चला कि दिनेश की शादी इससे पहले आरती और लवली से भी हो चुकी है. दिनेश की पहले लवली से बेटी हुई और बेटी होने के बाद उसने उसे घर से निकाल दिया. फिर उसका आरती से एक बेटा हुआ. बेटा होने के बाद उसने आरती को भी घर से निकाल दिया, लेकिन उसका बेटा अपने पास ही रख लिया.

अब करने जा रहा है चौथी शादी

पीड़िता ने कहा कि शादी के 1 साल बाद दिनेश ने उसके साथ भी वही किया, जो वह पहले 2 बीवीयों के साथ कर चुका था. बेटी होने के साथ उसे भी घर से निकाल दिया. पीड़िता ने कहा कि, अब उसको मेरी कोई जरूरत नहीं. इसी के साथ ही पत्नी ने दिनेश पर आरोप लगाया है कि वह अब चौथी शादी करने जा रहा है और उसका भी वही हाल करेगा. पीड़ित महिला ने दिनेश के साथ ही उसके माता-पिता पर भी आरोप लगाया है और कहा है कि वे भी उसके साथ मिले हुए हैं. उनके ऊपर भी कार्रवाई की जाए.

पढ़ी लिखी महिला भटक रही है दर-दर

पीड़िता ने आरोप लगाया कि 5 दिन पहले ही उसे दिनेश ने धनकुट्टी वाले घर से निकाल दिया है और वह अब अपनी बच्ची के साथ रास्ते में भटक रही है. वह जालौन की रहने वाली है और उसने ग्रेजुएट तक पढ़ाई की है. साथ ही उसके पास कई डिग्री भी है. आरोपी पति ने उसका सारा पैसा और सोना ले लिया है. पीड़िता ने बताया कि, उसके पिता रिटायर अधिकारी हैं और भाई भी बड़ी कंपनी में अच्छी नौकरी करता है, लेकिन वह अब दर-दर भटक रही है.

होगी सख्त कार्रवाई

पूरे मामले पर पुलिस अधिकारी अनीता सिंह ने मीडिया से कहा कि, महिला का आरोप है कि उसके पति ने तीनों पत्नियों को मां बनाने के बाद छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि, ये मामला गंभीर है. इसकी जांच कराने के बाद आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘सादगी और सत्यनिष्ठा की मिसाल…’ पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर अमित शाह ने किया नमन

Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…

27 minutes ago

भक्ति में डूबा चंडीगढ़: भागवत कथा के समापन पर छलके बी प्राक के आंसू, अगले साल राम कथा का ऐलान

Chandigarh News: चंडीगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्री भागवत कथा के समापन पर पंजाबी गायक…

41 minutes ago

WiFi में नहीं चलेगा WhatsApp! 1 जनवरी से क्या बदल रहे है भारत सरकार?

WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…

1 hour ago

खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से आई धमकी, मुंबई मेयर ऑफिस से लेकर सुपरस्टार तक बढ़ाई गई सुरक्षा

Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…

2 hours ago

ट्रक की टक्कर, लहूलुहान ड्राइवर… और फिर सड़क पर शुरू हो गया ‘टमाटर लूट’ का खेल

Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…

2 hours ago

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामला: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वकिंडाइक अमेरिका से लौटकर राऊज एवेन्यु कोर्ट में पेश, इमिग्रेशन एक्ट से बरी

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वकिंडाइक अमेरिका से लौटने के…

2 hours ago