पीएम का स्वागत करने पर जडेजा हुए ट्रोल
भारतीय टीम के धुरंधर ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा चोट के चलते ऑस्ट्रे्लिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. वो भले ही क्रिकेट के मैदान से दूर हो लेकिन सोशल मीडिया पर वो हमेशा ही एक्टिव रहते हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक ऐसा ट्वीट किया है जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.
दरअसल इसी साल गुजरात में विधानसभा चुनाव होना है, जिसे लेकर पीएम मोदी लगातार गुजरात का दौरा कर रहे हैं. भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा ने अपने ट्विटर अकाउंटर पर पीएम मोदी के गुजरात आगमन पर उनका स्वागत किया है.
रवींद्र जडेजा के इस पीएम मोदी के स्वागत वाले पोस्ट पर सोशल मीडिया पर कांग्रेस समर्थक उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. एक कांग्रेसी समर्थक ने जडेजा से पूछा आपको कोई संबध ?
इस पर जडेजा ने रिप्लाई करते हुआ मुंह तोड़ जवाब दिया और लिखा हां डायरेक्ट कनेक्शन है.
-भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…