देश

Morbi Election Results: गुजरात के मोरबी में बीजेपी की जीत, पुल हादसे में नदी में कूदकर लोगों की जान बचाने वाले कांतिलाल जीते

Morbi Election Result: गुजरात विधानसभा चुनाव से निकलकर एक ऐसी खबर आ रही है, जिसका संबंध मोरबी हादसे से है. बीजेपी ने यहां से इस हादसे में अपनी जान पर खेलकर दूसरों की जान बचाने वाले कांतिलाल अमृतिया को टिकट दिया था. मोरबी से कांतिलाल ने बड़ी जीत दर्ज की है.

कैसे बने कांतिलाल हीरो

आपको बता दें कि गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर बना एक हैंगिग पुल अक्टूबर के महीने में तब अचानक से टूट गया था, जब इस पुल पर काफी लोग मौजूद थे. अचानक से हुई इस घटना के कारण चारों तरफ हाहाकार मच गया था. इसमें सैकड़ों लोगों की जान गई. इसे लेकर राजनीति भी खूब हुई. स्थानीय प्रशासन से लेकर कई विभागों पर लापरवाही बरतने के आरोप लगे थे.

हादसे के तुरंत बाद कांतिभाई अमृतिया ने नदी में छलांग लगाकर कई लोगों की जान बचाई थी. इस दौरान कई लोगों ने उनके वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए थे. इसके बाद कांतिभाई अमृतिया मोरबी में काफी पॉपुलर हो गए. उनकी इस बहादुरी और लोकप्रियता को देखते हुए भाजपा ने उन्हें मोरबी से अपना प्रत्याशी बनाया था.

इसे भी पढ़ें: UP Bypolls Election 2022 Result: यूपी की तीनों सीटों पर सपा की बढ़त, मैनपुरी में डिंपल 90 हजार से ज्यादा वोटों से आगे

जानें कितने वोटों से जीते कांतिलाल

आंकड़ों के मुताबिक, कांतिलाल अमृतिया मोरबी विधानसभा सीट से 60 हजार वोटों से जीत गए हैं. मोरबी से कांग्रेस ने जयंती पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया था. वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंकज रनसरिया को इस सीट से मैदान में उतारा था. माना जा रहा था कि यहां पर भाजपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है, लेकिन भाजपा ने यहां भारी जीत हासिल की है.

 

Rohit Rai

Recent Posts

ट्रिगर दबा और हो गई अनहोनी….बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया पिस्टल

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…

21 minutes ago

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

50 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

1 hour ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

1 hour ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

1 hour ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

2 hours ago