कपिल सिब्बल, वरिष्ठ नेता, कांग्रेस
केंद्र सरकार की तरफ से राज्यसभा में लाए गए अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने महारैली का आयोजन किया. दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित की गई इस रैली में आप नेताओं और कार्यकर्ताओं के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल भी शामिल हुए. रैली को संबोधित करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और संजय सिंह के अलावा कपिल सिब्बल ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. कपिल सिब्बल ने कहा कि केंद्र सरकार ने चुनाव आयोग, ईडी, सीबीआई और अन्य संस्थाओं को बर्बाद कर दिया है.
कपिल सिब्बल ने आगे कहा कि 2014 के पहले जब यूपीए की सरकार थी तो अरविंद केजरीवाल हमारी यूपीए की सरकार का विरोध कर रहे थे. तब हमें लगता था कि मीडिया उनके साथ है, लेकिन 2014 में देश का प्रधानमंत्री बदला, समय बदला और पूरे देश की मीडिया उनके साथ हो गई. प्रधानमंत्रत्री ने कहा था कि कांग्रेस को 60 साल आप लोगों ने दिए हैं, हमें 60 महीने दीजिए भारत की तस्वीर बदल देंगे, लेकिन 120 महीने हो चुके हैं और मोदी सरकार देश की संवैधानिक संस्थाओं को बर्बाद करके रख दिया है.
कपिल सिब्बल ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जिस भी राज्य में जाते हैं तो वहां कहते हैं कि डबल इंजन की सरकार बनाइये, लेकिन ये डबल इंजन की नहीं, बल्कि डबल बैरल की सरकार है. कपिल सिब्बल ने आगे कहा कि ब्यूरोक्रेट्स को कंट्रोल करने की शक्तियों को केंद्र सरकार ने केजरीवाल सरकार से छीन ली. जब मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा तो एससी ने कहा कि ये गलत है. सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया कि नौकरशाही दिल्ली सरकार के प्रति जवाबदेह है, लेकिन मोदी सरकार ने उस फैसले को भी नहीं माना और अध्यादेश ले आई, इसके अलावा सेवाओं के मामलों को लेकर एक समिति का गठन कर दिया. सारे अधिकार उठाकर उपराज्यपाल को दे दिए.
-भारत एक्सप्रेस
उत्तराखंड में हुए विवाद के बाद दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप मेहंदी ने पहली बार…
India vs New Zealand T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले गए रोमांचक…
Houthi Attack on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों ने फिर मिसाइल हमला किया.…
Weather Update: दिल्ली-NCR में शनिवार देर रात हुई बारिश और तेज हवाओं ने मौसम का…
Aaj Ka Rashifal 25 October 2026: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क समेत सभी 12 राशियों के…
Aaj Ka Panchang 25 October 2026: शरद पूर्णिमा, अश्विन पूर्णिमा व्रत, कोजागरा पूजा, लक्ष्मी पूजन,…