मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार
Karnataka Election 2023: निर्वाचन आयोग ने कर्नाटक विधानसभा चुनावों की तारीख़ों का ऐलान कर दिया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि कर्नाटक में पिछली बार की तरह ही इस बार भी एक ही चरण में मतदान होगा. चुनाव आयोग ने बताया कि राज्य में 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को चुनाव नतीजे आएंगे.
कर्नाटक विधानसभा चुनाव पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि कर्नाटक में 58,282 मतदान केंद्र हैं जिसमें से 20,866 शहरी केंद्र हैं। इनमें से 50% मतदान केंद्र यानी 29,140 पर वेबकास्टिंग की जाएगी. उन्होंने कहा कि करीब 1,320 मतदान केंद्रों पर केवल महिला कर्मचारी मौजूद रहेंगी. इससे हम महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा दे रहे हैं. हम 240 मतदान केंद्रों को मॉडल पॉलिंग स्टेशन बनाएंगे. युवाओं को मतदान केंद्रों पर लाने के लिए 224 मतदान केंद्र सिर्फ युवाओं द्वारा संचालित किया जाएगा.
224 सीटों वाले कर्नाटक विधानसभा में पिछली बार बीजेपी को 104 सीटें मिली थीं. हालांकि 80 सीटें जीतने वाली कांग्रेस और 37 सीटें जीतने वाली JDS ने मिलकर सरकार बनाई थी. बाद में बीजेपी की सरकार बन गई. बीजेपी के लिए कर्नाटक का किला बचाने की चुनौती है. बता दें कि कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई को ख़त्म हो रहा है.
-कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों पर चुनाव
-24 मई को खत्म हो रहा विधानसभा का कार्यकाल
-2018 में किसी दल को बहुमत नहीं मिला था
-कांग्रेस और JDS ने मिलकर सरकार बनाई थी
-JDS नेता कुमारस्वामी बने थे मुख्यमंत्री
-14 महीने बाद कई कांग्रेसी विधायकों ने बदल लिया पाला
-बागी कांग्रेस विधायक बीजेपी के साथ आ गए थे
-कुमारस्वामी सरकार गिरने के बाद येदियुरप्पा के नेतृत्व में बनी सरकार
-2 साल बाद येदियुरप्पा ने दिया इस्तीफा, बसवराज बोम्मई बने सीएम
-पिछले 5 साल सियासी तौर पर काफी उथल पुथल रही
-5 साल के दौरान प्रदेश में तीन बार सीएम बदले
-कुमारस्वामी ने 23 मई 2018 को CM पद की शपथ ली
-23 जुलाई 2019 तक सीएम रहे कुमारस्वामी
-26 जुलाई 2019 से 28 जुलाई 2021 तक सीएम रहे येदियुरप्पा
-येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद 28 जुलाई 2021 को सीएम बने बसवराज
-BJP को 36.35% वोट मिले
-कांग्रेस को 38.14% वोट मिले
-जेडीएस को 18.3% वोट मिले
-भारत एक्सप्रेस
Jantar Mantar Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर सीजेपी…
सर्वपितृ अमावस्या की पौराणिक कथा अच्छोदा और पितर अमावसु से जुड़ी है. मत्स्य पुराण में…
Aaj Ka Rashifal 10 October 2026: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या के साथ…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…