यूटिलिटी

UPI Payment: UPI पेमेंट करने वालों को बड़ा झटका! 2000 से ज्यादा का पेमेंट तो देनी पड़ेगी फीस, जानें कितना लगेगा चार्ज

UPI Payment Charges From 1st April: आज के इस बदलते दौर के साथ यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी यूपीआई आम लोगों के जीवन का अभिन्न अंग बन गया है. आजकल हम हर छोटी-बड़ी खरीदारी के लिए यूपीआई (UPI Payment) के जरिए पेमेंट करना आसान समझते हैं. ऐसे में अब यूपीआई का संचालन करने वाली नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने 24 मार्च, 2023 को जारी एक सर्कुलर में कहा है कि प्रीपेड भुगतान प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट (पीपीआई) शुल्क यूपीआई से व्यापारी लेनदेन पर लागू होगा. इस नोटिफिकेशन के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति 2,000 रुपये से ज्यादा का पैसा व्यापारियों को मोबाइल वॉलेट जैसे प्रीपेड पेमेंट प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट के जरिए ट्रांसफर करता है तो ऐसी स्थिति में उसे इंटरचेंज फीस देनी होगी. यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि PPI कार्ड और वॉलेट को कवर करता है.

इंटरचेंज फीस कितनी होगी

इकोनॉमिक टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, एनपीसीआई के सर्कुलर में सिर्फ 2,000 रुपये से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर ही यह इंटरचेंज फीस लगेगी. यह शुल्क आम तौर पर 2,000 रुपये से अधिक की राशि का कुल 1.1 प्रतिशत होगा. गौरतलब है कि एनपीसीआई ने अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग-अलग इंटरचेंज फीस तय की है. कृषि और दूरसंचार क्षेत्र में सबसे कम इंटरचेंज शुल्क लिया जाएगा. यह चार्ज सिर्फ उन यूजर्स को देना होगा जो मर्चेंट ट्रांजेक्शन के लिए पेमेंट करते हैं.

ये भी पढ़ें- राहुल को बंगला खाली करने के नोटिस पर कांग्रेस ने शुरु किया अभियान, अजय राय ने अपने घर पर लगाया “मेरा घर-राहुल गांधी का घर” का बोर्ड

जिनसे इंटरचेंज शुल्क नहीं लिया जाएगा

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन (NPCI) के सर्कुलर के मुताबिक, पीयर-टू-पीयर (P2P) और पीयर-टू-पीयर-मर्चेंट (P2PM) में बैंक अकाउंट और PPI वॉलेट के बीच किसी भी तरह के ट्रांजैक्शन पर कोई चार्ज नहीं लगेगा. एनपीसीआई इस नए नियम को एक अप्रैल से लागू करने के बाद 30 सितंबर 2023 से पहले इसकी समीक्षा करेगा.

 

Dimple Yadav

Recent Posts

अगले 8 घंटे और भारी..16 राज्यों में दिखेगा इन्द्र का रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…

5 minutes ago

‘हनुमान अंश’ की को-प्रोड्यूसर का नेक कदम: वायरल सिंगर सुनील लोधी की आंखों का कराएंगी इलाज

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…

11 minutes ago

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में सर्दियों की जहरीली हवा रोकने की तैयारी, 1 नवंबर से इन वाहनों का कटेगा चालान

Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…

18 minutes ago

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

47 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

56 minutes ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

1 hour ago