देश

Karnataka Election 2023: कर्नाटक चुनाव से पहले बीजेपी को लगा तगड़ा झटका, एन वाई गोपालकृष्ण ने थामा कांग्रेस का दामन

Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनावों से पहले सत्ताधारी बीजेपी को तगड़ा झटका लगा है. तीन दिनों पहले इस्तीफा देने वाले बीजेपी विधायक एन वाई गोपालकृष्ण (NY Gopalakrishna) सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए. इस तरह उनकी कांग्रेस में ‘घर वापसी’ हो गई. कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और जनता दल (एस) के कई विधायक कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि जनता की लहर पार्टी के पक्ष में है.

तीन दिनों पहले ही छोड़ा था बीजेपी का साथ

शिवकुमार ने कहा कि भाजपा और जद (एस) के कई नेता हमारा दरवाजा खटखटा रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह इस बात का सुबूत है कि राज्य की जनता की आवाज कांग्रेस के पक्ष में है और हमारा रास्ता सही दिशा में सत्ता की तरफ है. कुदलिगी विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा भाजपा विधायक एन वाई गोपालकृष्ण को पार्टी में शामिल करने के बाद अपने भाषण में उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आएगी. गोपालकृष्ण ने शुक्रवार को ही पार्टी से इस्तीफा दे दिया था.

डीके शिवकुमार ने कहा कि गोपालकृष्ण ने भाजपा विधायक के पद से इस्तीफा दे दिया और अब कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. इसी तरह जद (एस) विधायक के. एम. शिवलिंगे गौड़ा भी इस्तीफा दे चुके हैं और वह जल्द ही कांग्रेस में शामिल होंगे. कर्नाटक कांग्रेस के कद्दावर नेता ने कहा कि भाजपा और जद (एस) नेता स्वैच्छिक रूप से कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं, जो इस बात का ‘बड़ा सुबूत’ है कि लोगों ने ‘डबल इंजन सरकार की नाकामी’ के कारण परिवर्तन करने का मन बना लिया है.

ये भी पढ़ें: West Bengal Violence: “फाइव स्टार होटल में ठहरे, दंगा भड़काया फिर BJP वालों के साथ मीटिंग की”- ममता बनर्जी ने लगाया बड़ा आरोप

छह बार के विधायक गोपालकृष्ण पहले कांग्रेस में थे. वह चार बार चित्रदुर्ग जिले के मोलाकलमुरु विधानसभा क्षेत्र से और एक बार बेल्लारी सीट से विधायक चुने गए. वहीं भाजपा में शामिल होने के बाद वह कुदलिगी से विधायक बने. इसके पहले, भाजपा के दो एमएलसी पुत्तन्ना और बाबूराव चिंचानसुर भी कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया था. बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को मतदान और 13 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

4 minutes ago

गणेशोत्सव को विश्व धरोहर बनाने की बड़ी तैयारी: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लॉन्च किया ‘bappa.org’

महाराष्ट्र सरकार ने गणेशोत्सव की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को दुनिया तक पहुंचाने के लिए…

19 minutes ago

हर घर में गूंजती है जिनकी आरती: जानिए कौन थे ‘ओम जय जगदीश हरे’ के अमर रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी

Hindi Literature: विश्व प्रसिद्ध आरती 'ओम जय जगदीश हरे' के रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी न…

30 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ बंगाल पुलिस की तत्काल सुनवाई ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…

42 minutes ago