आईपीएल

CSK vs LSG: ऋतुराज का तूफान, मोईन की फिरकी का जादू, माही आर्मी ने लखनऊ को 12 रनों से हराया

CSK Vs LSG, IPL 2023: लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. चेन्नई की इस पिच पर दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. पहले चेन्नई ने लखनऊ के सामने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 217 रन बनाए. जवाब में 20 ओवर में लखनऊ ने तूफानी शुरुआत जरूर की लेकिन मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों के फ्लॉप होने के कारण लखनऊ 7 विकेट के नुकसान पर 205 रन ही बना सकी और सीएसके ने 12 रन से यह मुकाबला अपने नाम किया.

सीएसके की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए थे, जिसमें चार छक्के और तीन चौके लगाए. वहीं गेंदबाजी में सीएसके की ओर से मोईन अली ने चार खिलाड़ियों को आउट किया. दोनों ही खिलाड़ी इस मैच में टीम की जीत के हीरो रहे.

-20 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर: 205-7

-15 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर: 149-5

-10 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर: 105-4

-5 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर: 78-0

-लखनऊ की तूफानी शुरुआत, काइल मेयर्स ने जड़ी तूफानी फिफ्टी

-लखनऊ की बल्लेबाजी शुरू

-20 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 217-7

-20वें ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर धोनी ने लगातार दो छक्के मारे और फिर चौथी गेंद पर आउट हो गए.

-15 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 164-3

-11 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 120-2

–ऋतुराज ने जड़ा अर्धशतक

-5 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 60-0

-चेन्नई की बल्लेबाजी शुरू, ऋतुराज-कॉन्वे मैदान  पर

दोनों टीमों की प्लेइंग-11…

LSG: केएल राहुल (C), काइल मेयर्स, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बडोनी, क्रुणाल पंड्या, मार्क वुड, रवि बिश्नोई, आवेश खान और यश ठाकुर.

इम्पैक्ट प्लेयर: जयदेव उनादकट, अमित मिश्रा, कृष्णप्पा गौतम,कर्ण शर्मा, प्रेरक मांकड.

CSK: महेंद्र सिंह धोनी (C & WK), डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड, बेन स्टोक्स, अंबाती रायडु, मोईन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर और राजवर्धन हंगरगेकर.

इम्पैक्ट प्लेयर्स: अजिंक्य रहाणे, प्रशांत सोलंकी, तुषार देशपांडे, सिमरजीत सिंह.

 

Amit Kumar Jha

Recent Posts

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

2 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

18 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

21 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

21 minutes ago

शिक्षकों के लिए OPS से पेंशन तक, लखनऊ MLC सीट पर सुशील कुमार पटेल के क्या हैं संकल्प?

UP MLC Election 2026: लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा ने सुशील कुमार पटेल को…

25 minutes ago

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

36 minutes ago