देश

Karnataka Elections: कांग्रेस की 5 गारंटी योजना पर पीएम मोदी ने घेरा, बोले- कर्नाटक का विकास करके मैं ब्याज के साथ लौटाऊंगा

Karnataka Election 2023: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के मतदान की तारीख पास आते ही राजनीतिक दलों के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर तेज हो चुका है. वहीं आज रविवार 7 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के शिवमोग्गा में एक रैली को संबोधित किया. इस दौरान जहां उन्होंने बीजेपी सरकार की खूबियों को गिनाया वहीं पीएम कांग्रेस पर हमलावर दिखे. कर्नाटक में बीजेपी की सरकार की वापसी और देश में उर्वरक की उपलब्धता को लेकर भी पीएम मोदी ने सभा में बोला.

नहीं होने दी उर्वरक की कमी

पीएम मोदी ने कहा कि, “हमने 9 साल में किसानों को 2 हजार नए प्रकार के बीज उपलब्ध कराए हैं. बड़े-बड़े संकटों के बावजूद हमने देश में उर्वरक की कभी कमी नहीं होने दी. रूस- यूक्रेन संकट में उर्वरक की कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि हुई लेकिन हमने देश के किसानों पर इसका बोझ नहीं पड़ने दिया.

कांग्रेस शासन में बेटियों के साथ अन्याय

वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर लड़कियों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के दशकों के शासन में बेटियों की शिक्षा, महिला सशक्तिकरण को पीछे धकेल दिया. कांग्रेस ने स्कूलों में लड़कियों के लिए अलग टॉयलेट नहीं बनवाया, बेटियां इसके कारण स्कूल छोड़ देती थी, लेकिन भाजपा ने बेटियों के साथ हो रहे अन्याय को दूर करने के लिए अभियान चलाया और आज ज्यादा से ज्यादा बेटियां स्कूल जा रही हैं.

85% कमीशन खाने वाली कांग्रेस

प्रधानमंत्री मोदी ने शिवमोग्गा ग्रामीण में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, “क्या कर्नाटक का विकास ऐसी कांग्रेस पार्टी कर सकती है, जिसका लक्ष्य भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण हो? क्या 85% कमीशन खाने वाली कांग्रेस कर्नाटक के युवाओं का भविष्य बना सकती है? कांग्रेस ने कभी युवाओं के बारें में नहीं सोचा. वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस इतनी डरी हुई, घबराई हुई है कि जो लोग चुनाव प्रचार नहीं कर रहे हैं उन्हें भी प्रचार के लिए लाना पड़ रहा है. वे अभी से एक दूसरे पर हार का ठीकरा फोड़ने में लगे हैं.

इसे भी पढ़ें: पॉकेट में एक रु की कलम और 171 करोड़ का महल, केजरीवाल किस बात के आम आदमी?- कांग्रेस ने लगाया बड़ा आरोप

असली गारंटी देना चाहता हूं

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, “कांग्रेस ने अपना झूठ फैलाने के लिए जो इकोसिस्टम बनाया है वो उसे पिछले काफी समय से एक गुब्बारे की तरह फुला रहे थे. ऐसे-ऐसे झूठ, ऐसी-ऐसी बातें जिनसे जमीनी सच्चाई बिल्कुल अलग थी. जनता जानती थी कांग्रेस चाहे जितना बड़ा गुब्बारा फुलाए कोई फायदा नहीं होगा.”

कांग्रेस की 5 गारंटी योजना पर पीएम मोदी ने ने कहा कि, “आज इस धरती से असली गारंटी देना चाहता हूं, आपने जो मुझे आशीर्वाद दिया है कर्नाटक का विकास करके मैं ब्याज के साथ लौटाऊंगा.”

Rohit Rai

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

2 hours ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

2 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

2 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

2 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

3 hours ago