देश

UP Nikay Chunav: “डबल इंजन का तेल हुआ महँगा इसलिए नहीं बनेगी ट्रिपल इंजन की सरकार”, भाजपा पर सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कसा तंज

UP Nikay Chunav: निकाय चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के तहत राजनीतिक दल जनता को लुभाने में लगे हैं और जमकर एक-दूसरे पर छींटाकशी कर रहे हैं. सपा की ओर से रविवार को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल फर्रूखाबाद पहुंचे और जमकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि डबल दुःख देने वाली डबल इंजन की सरकार डबल वोटों से हारेगी.

नरेश उत्तम ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य पर हमला बोलते हुए कहा कि, ” डबल इंजन का तेल हुआ महँगा इसलिए नहीं बनेगी ट्रिपल इंजन की सरकार.”

सपा ही जीतेगी

फर्रूखाबाद पहुंचे नरेश उत्तम पटेल ने दावा किया कि विधानसभा के दोनों उपचुनाव भी समाजवादी पार्टी जीतेगी. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी किसी नए गठबंधन में शामिल नहीं होगी. आवास विकास स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने केशव प्रसाद मौर्य की साईकिल पर की जा रही टिप्पणियों को लेकर पलटवार किया और कहा कि केशव प्रसाद मौर्य साइकिल मिस्त्री नहीं, प्रदेश सरकार के मंत्री हैं. उनके क्षेत्र सिराथू में साइकिल दौड़ गई थी, तो वह चुनाव हार गए थे. उनका ट्रिपल इंजन सरकार का सपना कभी पूरा नहीं होगा.

ये भी पढ़ें- UP News: मुख्तार अंसारी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट मामले में फैसले के लिए कोर्ट ने तय की तारीख

प्रथम चरण में ही आगे निकल गई है सपा

प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि निकाय चुनाव के प्रथम चरण में समाजवादी पार्टी बहुत आगे निकल गई है. भाजपा की दोनों सरकारों ने जनता के साथ धोखा किया है. इसलिए जनता अखिलेश यादव के प्रत्याशियों पर भरोसा कर रही है. प्रथम चरण के मतदान के रुख से भाजपा घबराई हुई है. उसके बड़े बड़े मंत्री प्रचार के लिए उतर पड़े हैं और प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार का वादा कर रहे हैं. भाजपा का यह दिवा स्वप्न कभी पूरा नहीं होगा.

बिगाड़ रहे हैं समाज को

पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव के सपा में अराजकतत्वों का बोलबाला वाले बयान पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र सिंह यादव ही नहीं मुख्यमंत्री भी इस तरह की अलोकतांत्रिक और अलोकप्रिय भाषा बोलकर समाज को बिगाड़ने का काम कर रहे हैं. मुख्यमंत्री के चुनाव को ‘देवासुर संग्राम’ नाम दिए जाने पर पटेल ने कहा कि यह लोकतंत्र का महापर्व है जिसमें जनता समाजवादी विचारधारा को पसंद कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

3 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

4 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

4 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

4 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

5 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

5 hours ago