Photo- Gujarat Titans (@gujarat_titans)/Twitter
GT vs LSG, IPL 2023: सुपर संडे का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाइंट्स (LSG) के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर LSG ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. गुजरात टाइटंस ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में दो विकेट पर 227 रन बनाए. जीटी की ओर से शुभमन गिल (94 रन) और ऋद्धिमान साहा (81 रन) हाईएस्ट स्कोर रहे. बता दें दोनों बल्लेबाजों के बीच 74 बॉल में 142 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की.
इस बड़े टोटल तक टीम को पहुंचाने में सबसे बड़ा रोल गुजरात के सलामी बललेबाजों का रहा. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जीटी ने शानदार शुरुआत की. जिसका फायदा टीम को मिला और महज 2 विकेट के नुकसान पर एक बड़ा टोटल सेट किया. वहीं गिल शतक से जरूर चुक गए.
ये भी पढ़ें: IPL इतिहास में पहली बार 2 भाई बतौर कप्तान भिड़े, टॉस के दौरान कमेंटेटर ने की गलती, हार्दिक को आया गुस्सा!
दोनों टीमों की प्लेइंग-11…
LSG: क्रुणाल पंड्या (C), क्विंटन डिकॉक, काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, करण शर्मा, मार्कस स्टोइनिस, स्वप्निल सिंह, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान और आवेश खान.
इम्पैक्ट प्लेयर्स : आयुष बडोनी, अमित मिश्रा, डेनियल सैम्स, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड.
GT: हार्दिक पांड्या (C), शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा (WK), डेविड मिलर, विजय शंकर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा.
इम्पैक्ट प्लेयर्स : अल्जारी जोसेफ, दासुन शनाका, श्रीकर भरत, शिवम मावी, जयंत यादव.
Mamta Kafle Bhatt Murder Case: अमेरिका के वर्जीनिया में ममता काफले भट्ट की गुमशुदगी का…
Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…
Aaj Ka Panchang 6 November 2026: 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुक्र प्रदोष व्रत…
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…
Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…