पीएम नरेंद्र मोदी
Karnataka Elections: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अंतिम दौर में है. इस बीच कांग्रेस के मेनिफेस्टो में बजरंग दल (Bajrang Dal) की तुलना पीएफआई से किए जाने और सत्ता में आने पर इस हिंदूवादी संगठन को बैन करने के वादे के बाद बीजेपी हमलावर हो गई है. होसपेटे में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि आज हनुमान जी की इस पवित्र भूमि को नमन करना मेरा बहुत बड़ा सौभाग्य है और दुर्भाग्य देखिए, मैं आज जब यहां हनुमान जी को नमन करने आया हूं उसी समय कांग्रेस पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में बजरंगबली को ताले में बंद करने का निर्णय लिया है.
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले श्रीराम को ताले में बंद किया और अब जय बजरंगबली बोलने वालों को ताले में बंद करने का संकल्प लिया है. उन्होंने कहा, “यह देश का दुर्भाग्य है कि कांग्रेस पार्टी को प्रभु श्रीराम से भी तकलीफ होती थी और अब जय बजरंगबली बोलने वालों से भी तकलीफ हो रही है.”
पीएम मोदी ने कहा, “हम्पी एक ऐसी जगह है जिसपर भारत ही नहीं, पूरी दुनिया को गर्व है लेकिन गुलामी की मानसिकता से भरी कांग्रेस ने कभी भी भारत के इतिहास और विरासत पर गर्व नहीं किया. इसका नुकसान हम्पी जैसे स्थानों को भी उठाना पड़ा. यह बीजेपी की ही सरकार है जो अब ‘स्वदेश दर्शन’ के जरिए हम्पी की ऐतिहासिक विरासत का संरक्षण कर रही है.”
ये भी पढ़ें: शरद पवार का बड़ा ऐलान, NCP अध्यक्ष का पद छोड़ा, भतीजे अजित पवार के फिर बागी होने की थी चर्चा
विपक्षी दल पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस के दशकों के शासन ने शहरों और गांवों के बीच खाई को बहुत ज्यादा बढ़ा दिया था, भाजपा सरकार गांव और शहर के बीच खाई को लगातार कम करने में जुटी हुई है. आज हमारे गांवों के बीच शहरों जैसी सुविधा पहुंच रही है. गांव से जुड़ी दूसरी चुनौतियों का भी भाजपा सरकार समाधान कर रही है.”
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा कर्नाटक की मान-मर्यादा और संस्कृति पर कोई आंच नहीं आने देगी. बीजेपी कर्नाटक के विकास के लिए, यहां के लोगों को आधुनिक सुविधा देने के लिए… नए अवसर देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.”
Amit Shah Peepal Van Viksit Bharat Sankalp Park Nava Raipur: गृह मंत्री अमित शाह ने…
Devendra Fadnavis Pimpri Chinchwad Police Dial 112 response time: महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने…
Antaragni IIT Kanpur Social Initiatives: IIT कानपुर में आज मनोरंजन के साथ समाज सेवा का…
UP News: मेरठ के सोतीगंज इलाके में यूपी STF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई…
Amit Shah Chhattisgarh Rajyotsav speech Nava Raipur SIR: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में गृह मंत्री अमित शाह…
दिल्ली के पंजाबी बाग में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर आयोजित भव्य कार्यक्रम…