बिजनेस

Go First: जेट एयरवेज जैसा हुआ गो फर्स्ट का हाल, कंपनी के पास नहीं है तेल भराने के पैसे, 3 और 4 मई की सभी उड़ानें रद्द

Delhi: एयरलाइन कंपनी गो फर्स्ट (Go First) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. एयरलाइन ने 3 और 4 मई की अपनी सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है. इसके पीछे कंपनी की खस्ता हालत बताई जा रही है. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कंपनी के सीईओ कौशिक खोना ने इसे लेकर बताया है कि पैसों की कमी के कारण 3 और 4 मई की एयरलाइन की सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है. वाडिया ग्रुप के स्वामित्व वाली गो फर्स्ट एयरलाइन ने तेल विपणन कंपनियों के बकाये के कारण ऐसा किया है.

कंपनी के पास तेल भराने के पैसे नहीं

एयरलाइन के पास फंड न होने के कारण उसके उपर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों का बकाया बढ़ते ही जा रहा है. अब इन कंपनियों ने उसे तेल देने से इन्कार कर दिया है. वहीं मौजूदा समय में होने वाली दिक्कतों के चलते कंपनी के आधे से अधिक विमान खड़े हैं और उड़ान नहीं भर पा रहे हैं, जिस वजह से कंपनी के पास पैसों की कमी हो गई है. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एक ऑयल मार्केटिंग कंपनी के अधिकारी ने इस बारे में बताते हुए कहा कि Go First कैश एंड कैरी मोड में है. यानि कंपनी रोजाना उड़ने वाली फ्लाइट्स के आधार पर भुगतान कर रही है. वहीं भुगतान नहीं करने पर कंपनी को तेल मिलना बंद हो जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: Physics Wallah का ऐलान, 50 ऑफलाइन सेंटर्स खोल 160 करोड़ की स्कॉलरशिप देने की कही बात

इस वजह से वित्तिय संकट

मिली जानकारी के अनुसार कंपनी के एयरबस ए320 नियो विमानों को विमानों का इंजन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Pratt & Whitney इंजन की सप्लाई नहीं कर रही है, जिस कारण गो फर्स्ट को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है. Pratt & Whitney के खिलाफ अमेरिका की एक अदालत में गो फर्स्ट की तरफ से मुकदमा भी किया गया है, जिसमें इस बात का जिक्र है कि अगर एयरलाइन को इंजन नहीं मिले तो वह बंद हो जाएगी. गो फर्स्ट ने बताया कि इस कारण उसे अपने 28 विमानों को खड़ा करना पड़ा है. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गो फर्स्ट एयरलाइन की 60 फीसदी से ज्यादा फ्लाइट खड़ी हैं. वहीं कंपनी के मार्केट शेयर में भी लगातार गिरावट आ रही है.

Rohit Rai

Recent Posts

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

1 minute ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

20 minutes ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

23 minutes ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

36 minutes ago

6 राज्यों में राज्यपालों का बड़ा फेरबदल, केरल पहुंचे ओम प्रकाश माथुर; तमिलनाडु समेत कई राज्यों को मिले नए गवर्नर

Governor Appointments India: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की…

54 minutes ago

24 साल बाद अर्बन लैंड सीलिंग मामले में याचिका खारिज, अब दीवानी अदालत जाने की छूट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अर्बन लैंड सीलिंग के 24 साल पुराने मामले में देरी से दाखिल…

1 hour ago