देश

Karnataka: मोरारजी देसाई रेजिडेंशियल स्कूल के 39 स्टूडेंट्स फूड पॉइजनिंग के शिकार, सभी नाबालिग, मचा हड़कंप

Karnataka News: दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक में रायचूर स्थित मोरारजी देसाई रेजिडेंशियल स्कूल में तीन दर्जन से ज्यादा स्टूडेंट्स फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए हैं. उन्हें उल्टी और मतली होने लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा. वहां डॉक्टर उनके उपचार में जुटे हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए सभी छात्रों की उम्र 12 से 16 साल के बीच है. यानी वे सभी नाबालिग हैं. बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह उनको नाश्ते में पुलाव परोसा गया था. पुलाव को खाने के बाद 39 छात्रों की तबीयत बिगड़ गई. वे छात्र फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए. उन्हें उल्टी और मतली की शिकायत के बाद इलाज के लिए रायचूर अस्पताल ले जाया गया.

एक शिक्षक ने बताया कि मोरारजी देसाई रेजिडेंशियल स्कूल में 360 स्टूडेंट्स को खाना परोसा गया था. उनमें से कइयों की तबियत बिगड़ने पर वहां हड़कंप मच गया. स्कूल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी.

जानकारी के अनुसार, 360 में से 39 छात्रों की तबीयत बिगड़ी है, जिनका इलाज किया जा रहा है. वे सब डॉक्टरों की निगरानी में हैं. बहरहाल, स्कूल प्रशासन की ओर से इस बात की जांच की जा रही है कि छात्रों को परोसा गया नाश्ता अच्छा और सेहतमंद था या नहीं.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

2 minutes ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

22 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

57 minutes ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

1 hour ago