Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Karnataka: मोरारजी देसाई रेजिडेंशियल स्कूल के 39 स्टूडेंट्स फूड पॉइजनिंग के शिकार, सभी नाबालिग, मचा हड़कंप

Food Poisoning In School: दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक में रायचूर स्थित मोरारजी देसाई रेजिडेंशियल स्कूल में 360 स्टूडेंट्स को खाना परोसा गया था. उसके बाद उन्हें उल्टी और मतली की शिकायत होने लगी.

Karnataka: Morarji Desai Residential School
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Karnataka News: दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक में रायचूर स्थित मोरारजी देसाई रेजिडेंशियल स्कूल में तीन दर्जन से ज्यादा स्टूडेंट्स फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए हैं. उन्हें उल्टी और मतली होने लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा. वहां डॉक्टर उनके उपचार में जुटे हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए सभी छात्रों की उम्र 12 से 16 साल के बीच है. यानी वे सभी नाबालिग हैं. बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह उनको नाश्ते में पुलाव परोसा गया था. पुलाव को खाने के बाद 39 छात्रों की तबीयत बिगड़ गई. वे छात्र फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए. उन्हें उल्टी और मतली की शिकायत के बाद इलाज के लिए रायचूर अस्पताल ले जाया गया.

एक शिक्षक ने बताया कि मोरारजी देसाई रेजिडेंशियल स्कूल में 360 स्टूडेंट्स को खाना परोसा गया था. उनमें से कइयों की तबियत बिगड़ने पर वहां हड़कंप मच गया. स्कूल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी.

जानकारी के अनुसार, 360 में से 39 छात्रों की तबीयत बिगड़ी है, जिनका इलाज किया जा रहा है. वे सब डॉक्टरों की निगरानी में हैं. बहरहाल, स्कूल प्रशासन की ओर से इस बात की जांच की जा रही है कि छात्रों को परोसा गया नाश्ता अच्छा और सेहतमंद था या नहीं.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital