देश

Karnataka Politics: “कभी भी गिर सकती है कर्नाटक की सरकार”, JDS नेता कुमारस्वामी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

HD Kumaraswamy: कर्नाटक में एक बार फिर से सियासी भूचाल आ सकता है. जिसको लेकर जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने बड़ा दावा करते हुए सियासी गलियारों में हड़कंप मचा दिया है. एचडी कुमारस्वामी ने कहा है कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार कभी भी गिर सकती है. सत्तारूढ़ कांग्रेस के एक दिग्गज मंत्री केंद्र सरकार की ओर से दर्ज कराए गए एक मामले से बचने के लिए बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. उनके साथ करीब 50 से 60 कांग्रेस विधायक भी बीजेपी का दामन थाम सकते हैं, ऐसे हालात में सिद्धारमैया की सरकार अल्पमत में आकर गिर जाएगी.

“50-60 विधायकों के साथ बीजेपी में शामिल हो सकते हैं मंत्री”

पूर्व सीएम और जेडीएस नेता ने अपने दिए एक बयान में बड़ा दावा करते हुए कहा कि मंत्री अपने साथ 50-60 विधायकों को लेकर बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. मौजूदा समय में वह बीजेपी के कई बड़े नेताओं के संपर्क में हैं. कुमारस्वामी ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार में कुछ भी ठीक नहीं चल रहैा है. ये सरकार कब गिरेगी इसकी जानकारी उन्हें है. कर्नाटक सरकार के एक मंत्री अपने खिलाफ दर्ज मामलों से बचने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं. जल्द ही वह अपने साथ विधायकों को लेकर बीजेपी में पहुंचेंगे. जिससे सिद्धारमैया की सरकार बहुमत न होने की वजह से गिर जाएगी.

इसे भी पढ़ें: Mehbooba Mufti On Article 370: अनुच्छेद 370 पर फैसला आने से पहले महबूबा मुफ्ती घर में नजरबंद, प्रशासन ने किया इनकार

“खुद पर दर्ज मामलों से बचने के लिए कर रहे तैयारी”

जेडीएस नेता ने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने उनके खिलाफ ऐसे कई मामले दर्ज किए हैं, जिनसे बचने के लिए वह जुगाड़ भिड़ा रहे हैं. अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो बच निकलने का कोई रास्ता नहीं बचेगा. कुमारस्वामी के दावों पर जब सवाल किया गया कि उस मंत्री का नाम क्या है तो उन्होंने कहा कि छोटे नेताओं से ऐसे बड़े कदम की उम्मीद नहीं की जा सकती है. ऐसा काम सिर्फ एक प्रभावशाली नेता ही कर सकता है. कुमारस्वामी ने आगे कहा कि कर्नाटक में किसी भी समय महाराष्ट्र जैसा सियासी ड्रामा शुरू हो सकता है. वर्तमान की जो राजनीतिक स्थिति है, उसे देखते हुए कुछ भी हो सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अमित शाह के पंजाब दौरे से सियासी हलचल तेज, भाजपा ने मान सरकार पर उठाए सवाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…

25 minutes ago

दशहरे पर गरमाई सियासत: अनिल विज के 5 बड़े बयान, बिजली फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने का ऐलान

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…

25 minutes ago

उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा: पार्थिव शिवलिंग पूजन के बाद दिग्विजय सिंह का ‘धर्म की सियासत’ पर करारा हमला

MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…

42 minutes ago

शीतला माता मंदिर हादसे में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, एक और घायल ने तोड़ा दम, 16 हुई मृतकों की संख्या

Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…

42 minutes ago