देश

अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की BRS नेता के कविता ने की तारीफ, वीडियो शेयर कर लिखी हिंदुओं के सपने सच होने की बात

K Kavitha on Ayodhya Ram Temple: यूपी के अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है. 22 जनवरी 2024 को मंदिर का उद्घाटन होने वाला है. दुनियाभर के राम भक्तों के लिए यह दिन काफी खास होने वाला है. अयोध्या में राम मंदिर की तैयारियों का जायजा लेने केंद्र से लेकर राज्य तक के मंत्री पहुंच रहे हैं. वहीं अब तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री और बीआरएस प्रमुख केसीआर की बेटी कल्वाकुंतला कविता ने भी अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर की तारीफ की है.

विडियों शेयर करते हुए लिखी बड़ी बात

कल्वाकुंतला कविता ने सोशल मीडिया के मंच एक्स पर एक पोस्ट में अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का वीडियो शेयर किया है और लिखा है कि हिंदुओं के लिए यह एक सपने के सच होने जैसा है. वहीं उन्होंने इसी पोस्ट में आगे लिखा है, “शुभ अवसर पर अयोध्या में श्री सीताराम चंद्र स्वामी की मूर्ति स्थापित की गई है, जो करोड़ों हिंदुओं के लिए एक सपना सच होने जैसा है. तेलंगाना के साथ-साथ पूरा देश इसका स्वागत करता है.”

17 जनवरी को निकलेगी भगवान राम की झांकी

22 जनवरी 2024 को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है. वहीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीएम मोदी, यूपी केसीएम योगी आदित्यनाथ और हजारों प्रतिनिधियों को निमंत्रण भेजा गया है. बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह एक सप्ताह तक चलेगा जिसमें 17 जनवरी 2024 को भगवान श्रीराम की झांकी निकाली जाएगी.

इसे भी पढ़ें: Karnataka Politics: “कभी भी गिर सकती है कर्नाटक की सरकार”, JDS नेता कुमारस्वामी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

शीघ्र होगा मंदिर का काम पूरा

वहीं मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर के भूतल का करीब 95 फीसदी काम पूरा हो चुका है. वहीं मिश्र ने बताया कि बचा हुआ काम 31 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा. वहीं इस बात की उम्मीद भी जताई जा रही है कि मंदिर के उद्घाटन के दिन 25 लाख से ज्यादा लोग अयोध्या आ सकते हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago