देश

अंतिम दर्शन के लिए जयपुर लाया गया सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का पार्थिव शरीर, आज होगा अंतिम संस्कार

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का पार्थिव शरीर लोगों के अंतिम दर्शन के लिए जयपुर के राजपूत सभा भवन लाया गया. जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ देखी गई. वहीं इसके बाद जयपुर के भवानी निकेतन स्कूल और कॉलेज में अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर लाया गया. वहीं मिली जानकारी के अनुसार, इसके बाद सड़क मार्ग से पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव गोगामेड़ी ले जाया जाएगा. जहां उनका अंतिम संस्कार होगा.

गोगामेड़ी की पत्नी ने आज भी की राजस्थान बंद की अपील

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत ने कल बुधवार को कहा था कि, “कल (गुरुवार) भी राजस्थान बंद रखना है. मैं पूरे देश के राजपूतों का आह्वान करती हूं कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में यहां आएं क्योंकि आज सुखदेव सिंह उनका(अपराधियों) निशाना बने हैं, कल हममें से भी कोई उनका निशाना बन सकता है.”

राजस्थान के जयपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या करने के बाद से प्रदेश में बवाल जारी है. राजपूत समाज के लोग लगातर इसका विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रह हैं.

इसे भी पढ़ें: “आग लगेगी तो आएंगे कई घर जद में…” सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर सिद्धू मूसेवाला के पिता का आया रिएक्शन

दिनदहाड़े हुई थी हत्या

मिली जानकारी के अनुसार सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या साजिश के तहत हुई है. जो शख्स आरोपियों को उनसे मिलवाने के लिए लेकर आया था. बदमाशों ने उसे भी बाद में गोली मार दी. बता दें कि जयपुर का ही एक कपड़ा कारोबारी नवीन शेखावत स्कॉर्पियों गाड़ी में दो लोगों के साथ सवार होकर करणी सेना के अध्यक्ष के घर पहुंचा था. हालांकि उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होते हैं, लेकिन वे नवीन शेखावत के साथ आए थे तो उनकी ज्यादा तलाशी नहीं ली गई. क्योंकि नवीन को पहले सुखदेव सिंह जानते थे. इसके बाद जैसे दोनों आरोपी और नवीन उन्हें लेकर सुखदेव के कमरे में पहुंचा इसके बाद 10 तक करीब बातचीत की और गोलियों से उन्हें भून दिया.

Rohit Rai

Recent Posts

लॉरेंस का कट्टर दुश्मन… अमेरिका के चढ़ा हत्थे! जानें कौन है भारत का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ

हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में FBI द्वारा गिरफ्तार किए जाने का…

20 minutes ago

24 अक्टूबर महागोचर: सूर्य-शुक्र की युति और बुध वक्री चाल से बड़ा उलटफेर! क्या सच में आने वाला है संकट?

24 अक्टूबर 2026 को सूर्य-शुक्र की अंशात्मक युति, बुध के वक्री होने और सूर्य के…

1 hour ago

सूर्य-शुक्र की युति से ग्रहों की चाल में मचेगा भौकाल! इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, कर्क वाले सावधान

24 अक्टूबर 2026 के राशिफल के अनुसार, मेष, वृषभ, तुला और कुंभ राशि के जातकों…

1 hour ago

वृषभ राशि का दैनिक राशिफल: परिवार के साथ बीतेगा अच्छा समय, संतान से मिल सकती है खुशखबरी

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परिवार के…

2 hours ago