कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम.
Karti P Chidambaram: सीबीआई और ईडी द्वारा दर्ज चार मामलों में कथित आरोपी कांग्रेस नेता कार्ति पी चिदंबरम की विदेश जाने की मांग वाली अर्जी पर राउज एवेन्यू कोर्ट 8 मई को सुनवाई करेगा. कोर्ट उसी दिन तय करेगा कि कार्ति चिदंबरम को विदेश जाने की अनुमति दी जाए या नहीं. कार्ति पी चिदंबरम 15 मई से 1 जून तक यूके और फ्रांस, जबकि 12 जून से 15 जुलाई तक जर्मनी और स्पेन जाना चाहते हैं. इस दौरान कार्ति पी चिदंबरम टेनिस टूर्नामेंट में भाग लेंगे.
कार्ति ने अपनी अर्जी में कहा है कि तोटस टेनिस लिमिटेड नामक कंपनी जो इसकी सह आयोजक है, के निदेशक के रूप में उन्हें वहां उपस्थित जरूरी है. इसके अलावे उन्हें वहां कुछ बैठकों में भी शामिल होना है. इसके अलावा, वह अपनी बेटी से मिलने और कुछ व्यावसायिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए यूके की यात्रा भी करना चाहते हैं. ऐसे में उनकी इसकी अनुमति दी जाए. मामले की सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कार्ति अर्जी का विरोध किया.
सीबीआई की ओर से कहा गया कि यूके में चिदंबरम की प्रॉपर्टी है, लेकिन इन्होंने इससे संबंधित जानकारी अभी तक एजेंसी को मुहैया नहीं कराई है. चिदंबरम के वकील ने कहा कि कार्ति चिदंबरम पहली बार विदेश नहीं जा रहे हैं बल्कि, कोर्ट की अनुमति से 3 साल में कई बार विदेश जा चुके हैं. हालांकि एजेंसी की ओर से पेश वकील ने कहा कि ईडी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में जो हलफनामा दिया गया था, उसमें साफ कहा गया है कि कार्ति चिदंबरम विदेश यात्रा पर जाकर अपनी आजादी का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं.
गौरतलब है कि कांग्रेस नेता जिन चार मामलों में आरोपो का सामना कर रहे है, उनमें सीबीआई द्वारा दर्ज कथित एयरसेल मैक्सिस घोटाले और आईएनएक्स मीडिया घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार के दो मामले और ईडी द्वारा दर्ज धन शोधन से संबंधित दो मामले शामिल हैं. इनमें विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड से संबंधित आईएनएक्स मीडिया को विदेशी फंड, 305 करोड़ रुपये प्राप्त करना भी शामिल है, जब उनके पिता पी चिदंबरम वित्तमंत्री थे.
-भारत एक्सप्रेस
मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…
SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…
सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…
शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…
पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…