World Laughter Day 2024
World laughter day 2024: विश्व हंसी दिवस 05 मई को दुनियाभर में मनाया जाएगा. यह दिन हर साल मई महीने के पहले रविवार को वर्ल्ड लाफ्टर डे के रूप में मनाया जाता है. जिसका उद्देश्य लोगों में हंसने के प्रति जागरूकता फैलाना है. यह हंसी और खुशी मनाने का एक अच्छा दिन है. आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं, चुटकुले सुना सकते हैं, हंसी-मजाक कर सकते हैं और जीवन का आनंद ले सकते हैं. हंसी के कई फायदे हैं.
विश्व हंसी दिवस पर आप अपने पसंदीदा कॉमेडी फिल्म या टीवी शो देखें. चुटकुले सुनाएं और हंसी-मजाक करें. अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं. किसी कॉमेडी क्लब या शो में जाएं. हंसी योग या हंसी चिकित्सा में भाग लें. सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो और मीम्स शेयर करें और विश्व हंसी दिवस को हंसी और खुशी से मनाएं!
यह दिवस 1991 में भारतीय डॉक्टर मदन कटारिया की पहल पर शुरू किया गया था, जो “हंसी योग” के प्रणेता भी हैं. उनका मानना था कि हंसी सबसे अच्छी दवा है और यह कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर कर सकती है.
इसे दिन को मनाने का खास उद्देश्य समाज के बढ़ते तनाव को कम करके उन्हें सुखी जीवन जीने की सीख देना था. बस तभी से हर वर्ष मई महीने के पहले रविवार को हास्य दिवस मनाया जाता है. हंसने-हंसाने से तन-मन में उत्साह का संचार होता है और दिल से हंसना तो किसी दवा से कम नहीं है. हंसी एक उत्तम टॉनिक का काम करती है
इस खास दिवस पर एकमात्र हंसने के उद्देश्य से लोग सार्वजनिक स्थानों पर एकत्रित होते हैं. इसलिए इस दिन जगह-जगह पर हास्य क्लब बनाए जाते हैं, ताकि भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से मुक्ति मिल सकें तथा मनुष्य इस परेशानी भरे समय में भी कुछ समय अपने लिए निकाल कर जीवन पर छाए हुए तनाव के बादलों को हटाकर खुश रह सके और परिवार को भी खुशियोंभरा जीवन दे सकें.
हंसी को विभिन्न सकारात्मक प्रभावों के लिए भी जाना जाता है. जो कि हमारे शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर अच्छा असर डालती है. इतना ही नहीं हंसी स्वास्थ्य, खुशी और विश्व शांति के लिए भी बहुत जरूरी है. जब आप हंसना शुरू करते हैं तो शरीर में रक्त का संचार तीव्र होता है. तनाव में भी हंसने की क्षमता हो तो दुःख भी कुछ कम लगने लगता है. मन में उत्साह का तथा शरीर में नई स्फूर्ति का संचार होता है.
SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…
सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…
शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…
पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…
DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…