चुनाव

Kaiserganj: भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के जुलूस में जमकर हुई फायरिंग, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा इलाका

Kaiserganj Lok Sabha Election-2024: गोंडा के कैसरगज से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के निकले जुलूस में उस वक्त जमकर फायरिंग हुई, जब काफिला बेलसर बाजार से निकल रहा था. इस दौरान समर्थकों ने हर्ष फायरिंग की तो पूरा इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें गोलियों की तड़तड़ाहट साफ सुनाई दे रही है. तो वहीं काफिले में कारों की लम्बी लाइन भी दिखाई दे रही है.

गौरतलब है कि भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया था. ये सीट काफी दिनों से चर्चा में है. तो वहीं आज बहुचर्चित कैसरगंज संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले में हुई फायरिंग का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. शनिवार को उन्होंने दलबल के साथ जुलूस निकाला तो जैसे ही विश्नोहरपुर से सुबह काफिला निकला जिसका जगह-जगह स्वागत हुआ. इसी दौरान जैसे ही काफिला तरबगंज विधानसभा क्षेत्र में बेलसर (रगड़गंज) बाजार पहुंचा समर्थकों ने हर्ष फायरिंग कर दी, जिससे पूरा इलाका गोलियों से गूंज उठा. हर्ष फायरिंग में गोलियों की तड़तड़ाहट के साथ इलाके में छाया धुआं भी वीडियो में दिखाई पड़ रहा है. बता दें कि शनिवार को करण भूषण सिंह का विशाल जुलूस इलाके में निकाला गया.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस को बड़ा झटका… ओडिशा की पुरी सीट से प्रत्याशी ने लौटा दिया टिकट, ये वजह आई सामने

इस दौरान सैकड़ों समर्थक उत्साहित दिखाई दे रहे थे तो दूसरी ओर खुले आम हर्ष फायरिंग को देखते हुए भी पुलिस प्रशासन मौन साधे खड़ा रहा. हालांकि पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाएगा और जांच कराई जाएगी. बता दें कि कैसरगंज लोकसभा सीट का ये फायरिंग वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नवाबगंज पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह वीडियो बनाने वाले समर्थक को रोकते नजर आ रहे हैं. मीडिया सूत्रों के मुताबिक इस दौरान लगातार कई राउंड फायरिंग की गई. बता दें कि करण भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के छोटे बेटे हैं व करण भूषण सिंह उत्तर प्रदेश कुश्ती महासंघ के उपाध्यक्ष हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

आज बन रहा है शक्तिशाली लक्ष्मी योग…! भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

सोमवार, 2 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि…

21 minutes ago

आज बन रहा है दुर्लभ लक्ष्मी योग: वृषभ और कन्या राशि को शानदार मौका, मिथुन वाले सावधान

आज सोमवार को ग्रहों की विशेष चाल और लक्ष्मी योग के प्रभाव से वृषभ, कन्या,…

31 minutes ago

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

10 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

10 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

11 hours ago