देश

Kasganj: रेलवे ट्रैक पर बेहोश होकर गिरी महिला, ऊपर से धड़धड़ाती निकल गई मालगाड़ी, फिर जो हुआ देखकर चौंक गए लोग, वायरल हुआ वीडियो

जुम्मन कुरैशी

Kasganj: उत्तर प्रदेश के कासगंज से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक महिला के ऊपर से धड़धड़ाते हुए मालगाड़ी निकल गई, लेकिन लोग महिला के धैर्य को देखकर चौंक गए और उसके साहस को सलाम करने लगे, क्योंकि उसके इसी साहस ने उसे जिंदा बचा लिया, जबकि वह ट्रैक पर बेहोश होकर गिरी थी. इस पर लोग कहने लगे “जाको राखे साइयां मार सके न कोए”.

बता दें कि कासगंज शहर में रविवार की सुबह सहावर गेट फाटक पर रेलवे क्रासिंग पार करते वक्त महिला रेलवे ट्रेक पर बेहोश होकर गिर गई. लोग उसकी मदद को आगे आ पाते इससे पहले ही मालगाड़ी आ गई और उसके ऊपर से गुजर गई. तो वहीं मौके पर मौजूद चश्मदीद लोग 30 सेकंड तक धड़कने थाम कर महिला के बचने की प्रार्थना करते रहे. महिला शहर के आर्य नगर की रहने वाली महिला हरप्यारी (40) वर्षीय हैं, जोकि अपने घर से निकलकर कासगंज शहर के सहावर गेट रेलवे क्रॉसिंग पार करते हुए दवा लेने जा रही थी. जब वह ट्रैक पार करते वक्त बेहोश होकर अचानक गिर पड़ी थीं.

ये भी पढ़ें- UP ATS ने दो संदिग्ध आतंकियों को किया गिरफ्तार, पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों से था लिंक, बाबरी मस्जिद फैसले में लेना चाहते थे बदला

महिला ने बताया कि जब वह ट्रैक पार कर रही थीं, तभी उन्होंने देखा कि मालगाड़ी आ रही है. इसी घबराहट में वह बेहोश हो कर गिर पड़ीं. उन्होंने बताया कि जब मालगाड़ी उनके ऊपर से गुजर रही थी तभी उन्हें होश आ गया था. उनको सुनाई पड़ रहा था कि लोग उनसे कह रहे थे कि हिलना मत-हिलना मत. इस पर वह सांस रोके ट्रैक पर पड़ी रहीं और जैसे ही गाड़ी चली गई, लोगों ने उनको उठाकर ट्रैक से हटाया और पानी पिलाया. बता दें कि इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. हालांकि खबर सामने आ रही है कि अब महिला की सेहत ठीक है और वह स्वस्थ्य हैं. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद ही उनके परिजन रेलवे क्रसिंग के पास से आकर घर ले गए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सेर्वोटेक रिन्यूएबल का भौकाल.. ! मुनाफे में 2366% की  छलांग, EV और सोलर सेक्टर में मचाया तहलका

सेर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड ने Q2 FY27 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन करते हुए कंसोलिडेटेड…

30 seconds ago

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव से क्या बदलेगी भारतीयों की किस्मत? H-1B और ग्रीन कार्ड पर टकटकी

US Election Impact: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के परिणामों का असर H-1B वीजा, ग्रीन कार्ड के…

25 minutes ago

दिवाली पर घर में लगा लें ये 5 पौधे, सुख-समृद्धि के साथ आएगी मां लक्ष्मी की कृपा!

Diwali Lucky Plants for Home: दिवाली पर तुलसी, मनी प्लांट, शमी, क्रासुला और केले का…

26 minutes ago

अमेरिका में बजा भारत का डंका! पिया डंडिया की धमाकेदार जीत से विरोधियों के खेमे में मचा कोहराम

US Midterm Elections 2026: भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेट पिया डंडिया ने फ्लोरिडा हाउस रेस में जीत हासिल…

44 minutes ago

‘आत्मज्ञान से मनुष्य को आंतरिक शक्ति और आत्मविश्वास मिलता है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा…

57 minutes ago

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को लगा 440 वोल्ट का झटका..! संसद के दोनों सदनों में पिछड़ी रिपब्लिकन पार्टी

अमेरिका के 2026 मध्यावधि चुनावों के शुरुआती रुझानों में डेमोक्रेटिक पार्टी को बढ़त मिलती दिख…

1 hour ago