काशी विश्वनाथ मंदिर
Kashi Vishwanath Mandir Facebook Account Hack: साइबर अपराधी किस तरह से बेखौफ होकर अपराध को अंजाम दे रहे हैं इसका ताजा उदाहरण वाराणसी से सामने आया है. हैकर्स ने काशी विश्वनाथ मंदिर का फेसबुक अकाउंट हैक करने के बाद उसमें अश्लील कंटेंट का लिंक शेयर कर दिया है. इसके बाद से मंदिर प्रशासन से लेकर पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है. विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से पेज की रिकवरी की कोशिश लगातार की जा रही है और कंटेट हटाने का प्रयास किया जा रहा है. इसको लेकर मंदिर न्यास ने खेद भी व्यक्त किया है.
मंदिर न्यास ने वाराणसी कमिश्नरेट के साइबर सेल में तहरीर देते हुए इसको लेकर शिकायत दर्ज कराई है. साथ ही साइबर सेल की दो टीमें पेज को रिकवर करने में जुट गई हैं. वहीं पुलिस साइबर अपराधियों की पहचान करने में भी जुट गई है. दूसरी ओर फेसबुक पेज के हैक होने के बाद मंदिर न्यास ने इसको लेकर खेद व्यक्त किया है. इसको लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर से एक्स अकाउंट पर एक सूचना शेयर की गई है और बताया गया है कि “सर्वसाधारण को यह सूचित करना है कि शरारती तत्वों द्वारा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास का फेसबुक पेज हैक कर लिया गया है. न्यास द्वारा फेसबुक प्रशासन से संपर्क कर इसे रिकवर करने का प्रयास किया जा रहा है. इन साइबर अपराधियों की पहचान कर विधिक कार्रवाई हेतु साइबर कंप्लेन फाइल किया जाना प्रक्रिया में है. असुविधा के लिए न्यास खेद व्यक्त करता है. भवदीय श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास.”
मालूम हो कि काशी विश्वनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित एक विश्व प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है. इसकी लोकप्रियता केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है. बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक मंदिर में दर्शन के लिए आते रहते हैं. यह मंदिर भारत के उत्तर प्रदेश के प्राचीन शहर बनारस के विश्वनाथ गली में स्थित है. वाराणसी हिंदुओं के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है और भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से एक काशी विश्वनाथ है. इस घटना के बाद श्रद्धालुओं में भी अपराधियों के प्रति रोष व्याप्त हो गया है. पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Nitin Nabin Targets Congress: रांची में झारखंड भाजपा स्टेट वर्किंग कमेटी की बैठक में भाजपा…
Congress On Bengal Civic Polls 2026: पश्चिम बंगाल में TMC और ममता बनर्जी के लिए…
Shiva Sharma Murder Case: शिवा शर्मा हत्याकांड में गिरफ्तार श्रद्धा दुबे को लेकर एक सहपाठी…
Dewas Spurious Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के देवास में 20 दिनों के भीतर 13 लोगों…
सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही…
IND vs NZ 2nd T20: वैभव सूर्यवंशी 15 साल और 211 दिन की उम्र में…