देश

‘भाजपा राजनीति नहीं, राष्ट्रनीति पर चलती है…’ सहारनपुर में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की छाप

PM Narendra Modi Saharanpur Election Rally Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2024 के प्रथम चरण के मतदान से पहले यूपी के सहारनपुर में रैली को संबोधित किया. इस दौरान मंच पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के अलावा भाजपा के कई सीटों के उम्मीदवार भी मंच पर मौजूद थे. पीएम ने अपने भाषण की शुरुआत भारत माता की जय से की. इससे पहले पीएम ने 31 मार्च को मेरठ में चुनावी रैली को संबोधित किया था.

रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि भाजपा राजनीति नहीं राष्ट्रनीति पर काम करने वाली पार्टी है. भाजपा के लोग सत्ता के लिए नहीं जुड़ते हैं. बल्कि एक मिशन के लिए जुड़ते हैं. पीएम ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि पिछले 10 सालों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं. जो काम कांग्रेस की सरकारें दशकों में नहीं कर पाई वह हमारी सरकार ने रिकाॅर्ड 10 साल में करके दिखाया है. इसलिए आज पूरा देश कह रहा है 4 जून को 400 पार.

पीएम ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की बात करते हुए कहा कि इस साल रामनवमी पर हमारे राम टेंट में नहीं बल्कि भव्य मंदिर में दर्शन देंगे. यह हमारे लिए गौरव का विषय है. कश्मीर में धारा 370 को हटाना हमारा मिशन रहा और हमने इसे पूरा करके दिखाया है. कश्मीर में पत्थरबाजों के पत्थरों से हम एक नया कश्मीर बनाने जा रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि 10 साल पहले मैं एक चुनावी सभा के लिए सहारनपुर आया था. उस समय देश बड़ी निराशा और बड़े संकट के दौर से गुजर रहा था. मैंने उस समय आपको गारंटी दी थी कि मैं देश को बर्बाद नहीं होने दूंगा.” मैंने ठान लिया था कि आपके आशीर्वाद से निराशा को आशा में, आशा को विश्वास में बदल दूंगा. आपने आशीर्वाद में कोई कसर नहीं छोड़ी और मोदी ने अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़ी.

पीएम ने कहा कि सहारनपुर मां शक्ति का स्थान है. हम वो देश हैं जो शक्ति की पूजा को कभी नजरअंदाज नहीं करते. लेकिन ये देश का दुर्भाग्य है कि INDI Alliance के लोग चुनौती दे रहे हैं कि उनकी लड़ाई शक्ति के खिलाफ है. क्या हुआ जिन लोगों ने शक्ति को नष्ट करने की कोशिश की उनका नाम इतिहास और पुराणों में दर्ज है।

कांग्रेस के घोषणा पत्र की सोच मुस्लिम लीग से प्रेरित

पीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश एक स्वर में कह रहा है कि आजादी की लड़ाई लड़ने वाली कांग्रेस दशकों पहले समाप्त हो चुकी है. आज की कांग्रेस के पास न नीति है और ना ही विजन. कल कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया. उनके घोषणा पत्र में वहीं सोच झलकती है जो आंदोलन के समय मुस्लिम लीग में थी. कांग्रेस के घोषणा पत्र में थोड़े हिस्से में मुस्लिम लीग और थोड़े में वामपंथी हावी हो चुके हैं.

सपा हर घंटे बदल रही उम्मीदवार

पीएम ने सपा के बार-बार उम्मीदवार बदलने पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सपा तो हर घंटे उम्मीदवार बदल रही है. कांग्रेस के हालात तो ऐसे हैं कि उसे उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे हैं. मैंने तो देखा है कि जहां कांग्रेस ने टिकट दिया उसने इस्तीफा दे दिया. जिन सीटों को कभी कांग्रेस का गढ़ माना जाता था. वहां भी वे उम्मीदवार का ऐलान नहीं कर पा रहे हैं.

पीएम ने कहा कि पूरी दुनिया के किसानों को यूरिया का एक थैला 3000 रुपए में मिलता है. हमारे यहां यूरिया का थैला 300 रुपए से भी कम में मिलता है. हमारे विरोधी सत्ता पाने के लिए तड़प रहे हैं. मैं देश का पहला चुनाव देख रहा हूं जहां विपक्ष जीत का दावा नहीं कर रहा है.

योगी के कानून व्यवस्था की तारीफ की

पीएम ने सहारनपुर की लकड़ी की नक्काशी की तारीफ करते हुए कहा कि यहां की नक्काशी की ख्याति दूर-दूर तक फैली है. इसलिए हम कहते हैं वोकल फाॅर लोकल. मोदी और योगी आपके उत्पादों की ब्रिकी बढ़ाना चाहते हैं. हम एकता माॅल बनाने जा रहे हैं जहां सभी प्रकार के उत्पाद मिलेंगे. हम देश के प्रोडक्ट को हर राज्य में पहुंचाना चाहते हैं. हमारे योगी जी ने कानून-व्यवस्था को इतना बेहतर बना दिया है कि अब अपराधी राज्य ही छोड़ रहे हैं.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

‘मुझे बना दो जल्लाद…’ मुस्कान को अपने हाथों फांसी चढ़ानें के लिए महिला नेता ने DM को लिखा पत्र

मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में नया मोड़ आया है. हिंदू महासभा की नेता मीरा…

15 minutes ago

शिवा शर्मा केस में नया CCTV वीडियो, श्रद्धा दुबे के साथ पार्टी को जाते दिखे कारोबारी; जांच में जुटी पुलिस

Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में एक…

27 minutes ago

नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला, बोले- देश की तरक्की रोकना चाहते हैं कुछ दल; झारखंड में BJP सरकार बनाने का आह्वान

Nitin Nabin Targets Congress: रांची में झारखंड भाजपा स्टेट वर्किंग कमेटी की बैठक में भाजपा…

42 minutes ago

ममता के लिए नई मुसीबत, बंटवारे के मूड में नहीं है कांग्रेस; निकाय चुनाव पर खोले पत्ते

Congress On Bengal Civic Polls 2026: पश्चिम बंगाल में TMC और ममता बनर्जी के लिए…

46 minutes ago

लिव-इन पार्टनर ही निकली कातिल? श्रद्धा दुबे का 8वीं क्लास से ही विवादों से नाता, सहपाठी का सनसनीखेज दावा

Shiva Sharma Murder Case: शिवा शर्मा हत्याकांड में गिरफ्तार श्रद्धा दुबे को लेकर एक सहपाठी…

50 minutes ago