Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Ayodhya News: “नमाज पढ़ोगे और फिर मोदी-योगी की तारीफ करोगे…” बाबरी मस्जिद मामले में पक्षकार रहे इकबाल अंसारी के साथ मारपीट, नमाज पढ़ने के दौरान हुई घटना

घटना के तुरंत बाद ही मौके पर मौजूद राम जन्मभूमि थाना पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया उसके खिलाफ मारपीट, धमकी देने और शांति भंग करने के इरादे से अपमान करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है.

iqbal ansari

इकबाल अंसारी

Ayodhya News: बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार रहे इकबाल अंसारी के साथ मारपीट की घटना सामने आई है. उन्होंने आरोप लगाया है कि ये घटना उनके साथ शुक्रवार को उस वक्त घटी जब अलविदा की नमाज हो रही थी. अयोध्या में वह अपने घर के पास ही मस्जिद में अलविदा की नमाज पढ़ने के लिए गए थे. उन्होने बताया कि मस्जिद की एक खिड़की बंद थी. इसके बाहर सुरक्षाकर्मी खड़े दिखाई दे रहे थे. उन्होने ये खिड़की खोल दी. इसी के बाद वहां मौजूद अयूब उर्फ पप्पू अंसारी और उसके तीन-चार साथियों ने उनके साथ मारपीट की.

बता दें कि इस घटना के तुरंत बाद ही मौके पर मौजूद राम जन्मभूमि थाना पुलिस ने अयूब को पकड़ लिया और उसे थाने ले गई, लेकिन उसके साथी भाग निकले. तो वहीं पुलिस ने आरोपी अयूब और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मारपीट करने, धमकी देने और शांति भंग करने के इरादे से अपमान करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है. घटना को लेकर अयोध्या पुलिस ने कहा कि आरोपी को शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया गया है. वहीं इकबाल अंसारी ने मीडिया को दिए बयान में बताया कि अयूब और उसके साथियों ने उनसे कहा कि खिड़की इसलिए खोल रहे हो ताकि नमाज पढ़ने के बाद तुम राजनीति कर सको और इसके बाद बाहर जाकर योगी-मोदी की तारीफ करोगे.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024: मायावती को अपने ही दे रहे धोखा? बसपा प्रत्याशी मांग रहे हैं सपा सांसद के लिए वोट

इकबाल अंसारी ने कहा कि शुक्रवार को अलविदा की नमाज के साथ उनके साथ ये घटना हुई. वह नमाज पढ़ने के लिए अपने घर के पास की मस्जिद में गए थे. वह हमेशा इसी मस्जिद में जाया करते हैं. वह बोले कि नमाज खत्म होने के बाद दुआ मांगने का समय था. इसी दौरान जब खिड़की खोल दी तो आरोपी दौड़ करके आए और खिड़की बंद करने लगे और साथ ही मारपीट भी की. साथ ही कहा कि तुम नमाज पढ़ने आते हो कि कि यहां पर राजनीति करने आते हो. यहां पर बाबा की तारीफ करते हो. इकबाल अंसारी ने कहा कि ये तो अच्छा था कि मौके पर सुरक्षाकर्मी मौजूद थे, जिन्होंने उनको बचा लिया. नहीं तो बड़ी घटना उनके साथ घट सकती थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital