यूथ20 बैठक के लिए तैयारियां
केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय के अधिकारियों की एक टीम ने यूथ-20 परामर्श बैठक के आयोजन के लिए की जा रही व्यवस्थाओं पर चर्चा के लिए हाल ही में कश्मीर विश्वविद्यालय का दौरा किया. कुलपति प्रोफेसर नीलोफर खान की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न कमेटी के अध्यक्षों ने परिवहन, खानपान, साइट विकास, मीडिया प्रचार, बैठने की व्यवस्था, आईटी डोमेन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे क्षेत्रों में तैयारियों की विस्तृत जानकारी साझा की.
दौरा करने वाली टीम ने की जा रही व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया और सुझावों की पेशकश की जिन पर समिति अध्यक्षों द्वारा आगे विचार किया जाएगा. कश्मीर विश्वविद्यालय में होने वाला कार्यक्रम राष्ट्रीय महत्व का है और जलवायु परिवर्तन एवं आपदा जोखिम में कमी जैसे वैश्विक मुद्दों पर युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालता है.
ये भी पढ़ें: Caste Census: नीतीश सरकार को बड़ा झटका, बिहार में जातीय जनगणना पर पटना हाई कोर्ट ने लगाई रोक
यूथ20 परामर्श दुनिया भर के युवा नेताओं को अपने दृष्टिकोण और विचारों को साझा करने, संवाद को बढ़ावा देने और स्थायी समाधानों के लिए सहयोग करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा. इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर भी उत्साह देखने को मिल रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
Bypoll Results: देश में 6 सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर आज वोटों की गिनती…
Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन पर विवादित बयान देने के बाद तनुश्री दत्ता ने…
Donald Trump Green Card Policy: अमेरिका ने गुरुवार को 8 प्रमुख टेक कंपनियों को PERM…
Pakistan News: पाकिस्तान के चार बड़े प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए राज्य बनाने…
एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत में एंट्री को लेकर विवाद गहरा…
Rahul Gandhi on Elon Musk: एलन मस्क ने भारत में Starlink की एंट्री में देरी…