भाजपा पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर (फोटो सोशल मीडिया)
UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव के दौरान माफिया अतीक अहमद के मारे जाने का मुद्दा भी छाया हुआ है. बीजेपी के घोसी लोकसभा सीट से पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर ने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा, “माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या करने वाले स्वर्ग में जाएंगे और माफियाओं का एनकाउंटर करने वाले अधिकारी भी स्वर्ग में जाएंगे….” उनके इस बयान का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है.
बता दें कि जहां यूपी में निकाय चुनाव के पहले चरण की वोटिंग गुरुवार को हो रही है. वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 11 मई को होगी. इसके लिए भी राजनीतिक दर जोर-शोर से तैयारी में जुटे हैं. इसी क्रम में भाजपा की ओर से प्रचार-प्रसार करने का जिम्मा सम्भालने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक के बाद एक रैली करते जा रहे हैं. पहले चरण की रैली खत्म करते ही वह दूसरे चरण की रेली में जुट गए हैं. इसी क्रम में वह बुधवार को मऊ जिला पहुंचे थे. यहां उनके पहुंचने से पहले जनता के बीच घोसी लोकसभा के पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर ने प्रभारी मंत्री अनिल राजभर की मौजूदगी में चौंका देने वाला विवादित बयान देते हुए अतीक और अशरफ के हत्यारों को ईश्वरीय न्यायाधीश तक कह दिया.
ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: गोंडा में पोलिंग बूथ के अंदर मोबाइल लेकर घुसा शख्स, मोहर मारते हुए वीडियो बनाकर किया वायरल
उन्होंने कहा कि माफिया के हत्यारे स्वर्ग में जाएंगे. पूर्व भाजपा सांसद हरिनारायण राजभर हमेशा से ही अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में बने रहते हैं. लेकिन इस बार उन्होंने हत्यारों को ही न्यायाधीश की संज्ञा दे डाली. दरअसल जिले में सीएम योगी का चुनावी जनसभा प्रस्तावित था, जिसमें मंच पर भाजपा के कई बड़े नेता और जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर मंच पर मौजूद थे. इस दौरान मंच से हरिनारायण राजभर को भी बोलने का मौका मिला.
उन्होंने कहा, “वर्तमान सरकार में ईश्वरी कानून व्यवस्था लागू है, जितने भी अपराधियों के एनकाउंटर किए जा रहे हैं सभी एनकाउंटर करने वाले अधिकारियों में ईश्वरीय शक्ति विराजमान हो गई है और सब कुछ है वही अदृश्य शक्ति ही करवा रही हैं. इन अधिकारियों को स्वर्ग मिलेगा. उन्होंने कहा कि ईश्वर के तीन दूतों ने ही अतीक और अशरफ को मार दिया. ये निश्चित ही धन्यवाद के पात्र हैं. यह तीनों ईश्वरीय न्यायाधीश हैं और इन्हें स्वर्ग में स्थान मिलेगा. आने वाले समय में स्वर्ग में भीड़ बढ़ने वाली है.”
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…