देश

‘मोदी की रैली से दूर रहना…’, कश्मीरियों को आ रहे धमकी भरे फोन, ISI रच रहा साजिश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (7 मार्च) को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर रहेंगे. जिसको लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहा है. पीएम मोदी श्रीनगर में हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात घाटी वासियों को देंगे. इस दौरान पीएम मोदी जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इसी बीच कश्मीरियों को पीएम मोदी की रैली में शामिल न होने के लिए कहा जा रहा है. उन्हें धमकी भरे कॉल किए जा रहे हैं. जिसमें पीएम मोदी की रैली से दूरी बनाने के लिए धमकाया जा रहा है. स्थानीय लोगों को इंटरनेशनल नंबर्स से ये कॉल किए जा रहे हैं.

स्थानीय लोगों को आ रहे धमकी भरे फोन

कश्मीरियों को मिल रहे धमकी भरे कॉल के बाद खुफिया एजेंसियां और स्थानीय पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई है. बताया जा रहा है कि ये धमकी भरे कॉल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI करवा रही है. जिसको लेकर भारत की सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से चौकन्नी हो गई हैं. गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद ये पीएम मोदी का पहला दौरा है.

‘समग्र कृषि विकास कार्यक्रम’ राष्ट्र को समर्पित करेंगे

बता दें कि श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में एक समारोह में प्रधानमंत्री जम्मू-कश्मीर में कृषि-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए लगभग 5,000 करोड़ रुपये के ‘समग्र कृषि विकास कार्यक्रम’ राष्ट्र को समर्पित करेंगे.

यह भी पढ़ें- “युवाओं का गुनहगार है जंगलराज लाने वाला परिवार”, पीएम मोदी बोले- लालटेन की लौ के भरोसे INDI गठबंधन

52 पर्यटन क्षेत्र की परियोजनाओं की शुरुआत

पीएमओ ने बताया कि वह स्वदेश दर्शन और प्रसाद (तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक, विरासत संवर्धन अभियान) योजना के तहत 1,400 करोड़ रुपये से अधिक की पर्यटन क्षेत्र से संबंधित कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसमें ‘हजरतबल तीर्थ का एकीकृत विकास’ भी शामिल है. पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए, प्रधानमंत्री 52 पर्यटन क्षेत्र की परियोजनाओं की शुरुआत भी करेंगे.

1,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे PM

बयान के अनुसार प्रधानमंत्री ‘देखो अपना देश पीपुल्स च्वॉइस टूरिस्ट डेस्टिनेशन पोल’ और ‘चलो इंडिया ग्लोबल डायस्पोरा अभियान’ भी शुरू करेंगे. पीएमओ ने कहा कि वह चुनौती आधारित गंतव्य विकास (सीबीडीडी) योजना के तहत चयनित पर्यटन स्थलों की भी घोषणा करेंगे. इसके अलावा, प्रधानमंत्री जम्मू-कश्मीर के लगभग 1,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत भी करेंगे. इन लाभार्थियों में महिला अचीवर्स, लखपति दीदी, किसान, उद्यमी शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

25 minutes ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

47 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

52 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

1 hour ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

2 hours ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 hours ago