मनोरंजन

Women’s Day 2024: महिलाओं के संघर्ष को दिखाती हैं बॉलीवुड की ये फिल्में, अभिनेत्रियों की अदाकारी ने छोड़ी गहरी छाप

Women’s Day 2024: महिलाओं की हिस्सेदारी को बढ़ावा देने और उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के मकसद से हर साल 8 मार्च को अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. महिलाओं के हक और उनके अधिकार को ध्यान में रखते हुए बॉलीवुड में भी कई फिल्में बनाई गई हैं. इन फिल्मों के माध्यम से महिलाओं के योगदान और उनकी अहमियत की कहानी बताई गई है. ऐसे में, अगर आप भी उन खास मूवीज को देखना चाहती हैं, तो अब आपको ज्यादा इधर-उधर सर्च करने की जरूरत नहीं है. यहां हम आपके लिए कुछ खास फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जो नारी शक्ति और उनके सम्मान पर आधारित हैं.

गंगूबाई काठियावाड़ी

साल 2022 में आई गंगूबाई काठियावाड़ी एक बॉलीवुड बायोपिक ड्रामा है. इस फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म की कहानी गंगूबाई काठियावाड़ी के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने रेड लाइट एरिया में काम करने वाली महिलाओ के हक के लिए लड़ाई लड़ी और सभी के दिल में जगह बनाने में कामयाब रहीं.

थप्पड़

तापसी पन्नू की अभिनीत यह फिल्म घरेलू हिंसा का सामना करने वाली एक महिला की कहानी है. फिल्म थप्पड़ साल 2020 में बनी थी.

नीरजा

सोनम कपूर की यह फिल्म एयर होस्टेस नीरजा भनोट की असल कहानी पर आधारित है. राम माधवानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी.

छपाक

दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक साल 2020 में आई थी. यह फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी पर आधारित है

क्वीन

कंगना रनौत की फिल्म क्वीन एक ऐसी महिला की कहानी है जो अपने हनीमून पर अकेले जाने का फैसला करती है और अपनी यात्रा में खुद को खोजती है. साल 2014 में बनी यह फिल्म बेहद इंटरेस्टिंग है.

शकुन्‍तला देवी

साल 2020 में आई शकुंतला देवी एक बॉलीवुड बायोग्राफिकल फिल्म है, जो ‘मानव कंप्यूटर’ शकुंतला देवी के जीवन पर आधारित है. इसमें विद्या बालन ने शकुंतला देवी का किरदार निभाया है.

पिंक

फिल्म पिंक एक भारतीय कोर्ट ड्रामा सोशल थ्रिलर फिल्म है, जिसे अनिरुद्ध रॉय चौधरी ने डायरेक्ट किया है. अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू और कीर्ति कुल्हारी स्टारर यह फिल्म तीन युवतियों की कहानी है, जो यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद समाज से लड़ती हैं. यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी.

इंग्लिश-विंग्लिश

ये एक ऐसी महिला की कहानी है, जिसे अंग्रेजी नहीं आती है. बाद में वो अंग्रेजी सीखकर परिवार में सभी को अपनी वैल्यू बताती हैं.

मैरी कॉम

एक एथलीट के लिए शादी कितनी मुश्किल बात है और शादी के बाद कमबैक कितना मुश्किल होता है, ये इस फिल्म में दिखाया गया है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

6 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

11 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

25 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

1 hour ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

1 hour ago