Kathakar Ki Diary film: स्वतंत्र सिनेमा की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रही फिल्म ‘कथाकार की डायरी’ एक बार फिर सुर्खियों में है. जज्बे, संघर्ष और उम्मीद की सशक्त कहानी को बयां करती यह लो-बजट फिल्म अब अर्जेंटीना के प्रतिष्ठित ब्यूनस आयर्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित होने जा रही है. फिल्म का निर्देशन आईआरएस अधिकारी अन्वेष ने किया है, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद एक प्रभावशाली सामाजिक कथा को पर्दे पर उतारा है.
फिल्म का असर उस वक्त साफ देखने को मिला, जब एक फिल्म फेस्टिवल स्क्रीनिंग के दौरान इसे देखने के बाद ट्रांसजेंडर समुदाय के दर्शक भावुक हो गए और कई की आंखें नम हो उठीं. ‘कथाकार की डायरी’ पांच अलग-अलग पात्रों की कहानियों को आपस में पिरोती है, जो समाज के हाशिए पर खड़े वर्गों की पीड़ा, संघर्ष और आत्मसम्मान की लड़ाई को उजागर करती हैं. इनमें हिल खरिया जनजाति और ट्रांस समुदाय की कहानियां खास तौर पर दर्शकों को झकझोरती हैं.
इस फिल्म की एक खास बात यह भी है कि इसमें ओडिशा, झारखंड और महाराष्ट्र के करीब 200 से अधिक स्वतंत्र कलाकारों और तकनीशियनों ने मिलकर काम किया है. यह फिल्म समुदाय-आधारित कहानी कहने की ताकत का बेहतरीन उदाहरण मानी जा रही है.
वहीं जागरण फिल्म फेस्टिवल, थर्ड आई एशियन फिल्म फेस्टिवल, साउथ एशियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (फ्लोरिडा) में इसे आधिकारिक चयन मिला.
ये भी पढ़ें: ‘उदयपुर फाइल्स’ के बाद अमित जानी की एक और फिल्म पर बवाल, पोस्टर के किरदारों ने सोशल मीडिया पर छेड़ी जंग
वरिष्ठ अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने फिल्म की सराहना करते हुए इसकी तुलना सत्यजीत रे और मृणाल सेन जैसे दिग्गज फिल्मकारों की संवेदनशील फिल्मों से की है. अब अर्जेंटीना में होने वाले प्रीमियर को लेकर फिल्म की पूरी टीम उत्साहित है और उन्हें उम्मीद है कि यह कहानी अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को भी यह एहसास कराएगी कि आम लोगों की जिंदगी में छिपी कहानियां ही हमारी सामूहिक मानवता को परिभाषित करती हैं.
-भारत एक्सप्रेस
UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…
Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…
Jharkhand News: रांची के डोरंडा स्थित JAP-1 में 1880 से चली आ रही परंपरा के…
कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…
नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…
भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…