India vs Pakistan T20 World Cup 2026 match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान का मैच होगा या नहीं, यह सवाल लगातार बना हुआ है. मामले की जड़ पाकिस्तान सरकार है, जिसने 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप मैच नहीं खेलने का फैसला किया है. जिसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अपने फैसले पर विचार करने की सख्त चेतावनी दी है.
बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अभी तक इस मामले में आधिकारिक तौर पर ICC को अपने फैसले के बारे में नहीं बताया और न ही ICC की तरफ से अभी कुछ कहा गया है. इस बीच पाकिस्तान के द्वारा बहिष्कार को लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने जमकर लताड़ लगाते हुए अंदेशा लगाया है कि‘पाकिस्तान बहुत जल्द पलटी मरेगा.’
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस बारे में विस्तार से बात करते हुए बताया कि भारत-पाकिस्तान मैच में बहुत पैसे दांव पर हैं. ऐसे में पाकिस्तान जितनी आसानी से बायकॉट की बात कर रहा है, उतनी आसानी से यह होगा नहीं. अश्विन ने दावा करते हुए कहा कि ‘भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 100 प्रतिशत होगा. देख लेना अगले 3-4 दिनों में यह फैसला पलट दिया जाएगा. यह मेरा अंदाज़ा है और मैं भारत-पाकिस्तान का मुकाबला देखना चाहता हूं’.
भारत-पाक मैच पर लग रही अटकलों पर बोलते हुए आश्विन ने कहा कि ‘इस मामले में बहुत सारे बिज़नेस फैसले शामिल हैं. पाकिस्तान के साथ एक और समस्या है. उन्हें फाइनेंशियल नुकसान भी हो सकता है क्योंकि ब्रॉडकास्टर्स को जो भी नुकसान होगा, उसकी भरपाई उन्हें करनी होगी. इसलिए मुझे लगता है कि उन्हें समझौता करना होगा. इसमें शामिल फाइनेंशियल चीज़ों का मतलब है कि ICC के दूसरे सदस्य देशों को भी नुकसान होगा. ICC मीटिंग में, ये सभी सदस्य कहेंगे कि पाकिस्तान की वजह से हमें ये नुकसान हो रहा है. PSL भी होने वाला है. PSL में भी खिलाड़ी कह सकते हैं कि हम नहीं आएंगे’.
यह भी पढ़ें: न तो नो बॉल और न पड़ा छक्का…, IND vs AFG मैच में एक बॉल पर कैसे बन गए 9 रन?
यहां ये भी दिलचस्प है कि पाकिस्तान की सरकार तो ऐलान कर चुकी है कि वह इस मैच को बायकॉट कर रही है. लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अब तक यह जानकारी आधिकारिक तौर पर ICC को नहीं दी है. इस बीच पूर्व भारतीय गेंदबाज आर अश्विन को पूरा भरोसा है कि यह मैच होगा. वह चाहते भी हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच यह मैच हो.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बच्चों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना मौलिक अधिकार…
दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…
दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…
LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…
UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…
Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…