Indian Army Poonch terrorist hideout: जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय सेना ने आतंकवाद के खिलाफ एक अहम सफलता हासिल की है. सेना की रोमियो फोर्स ने लोरान इलाके के गरंग जंगल में आतंकियों का ठिकाना खोज निकाला. यह ठिकाना ऊंचाई वाले कठिन इलाके में बना हुआ था, जिसे ध्वस्त कर दिया गया.
विस्फोटक बरामद
सुरक्षा बलों को यहां से IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) समेत कई तरह के विस्फोटक और आतंकियों की लॉजिस्टिक सामग्री मिली है. इससे साफ हो गया कि जंगलों में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही थी.
साजिश नाकाम
इस बरामदगी से आतंकियों की मंशा और उनकी रणनीति को नाकाम करने में सेना को बड़ी मदद मिली है. कठिन मौसम और भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद सुरक्षा बल इलाके में लगातार दबदबा बनाए हुए हैं. जंगलों में सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि किसी भी आतंकी साजिश को समय रहते रोका जा सके.
चौकसी और बढ़ाई गई
सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि पुंछ जिले में आतंकियों को मदद न मिलने और उनकी गतिविधियों को कुचलने के लिए सेना और अन्य एजेंसियां मिलकर चौकसी बढ़ा रही हैं. मकसद है कि किसी भी आतंकी घटना को पहले ही रोक दिया जाए और क्षेत्र में शांति बनी रहे.
ये भी पढ़ें-कोई हीरो नहीं हैं”… विवादों में शाहरुख खान, क्यों मचा है बवाल? बाबा बागेश्वर और रामभद्राचार्य ने क्या कहा?
सेना की रणनीति का असर
यह सफलता भारतीय सेना की मजबूत रणनीति और समर्पित प्रयासों का नतीजा है. जम्मू कश्मीर जैसे संवेदनशील इलाके में सेना की यह कार्रवाई जनता को सुरक्षित रखने और आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की दिशा में अहम कदम साबित हो रही है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

