देश

Kaushambi: प्रेमिका ने शादी से किया इनकार तो युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में युवती पर लगाया टॉर्चर करने का आरोप

अरविंद राना

Kaushambi: उत्तर प्रदेश के कौशांबी से बड़ी खबर सामने आई है. यहां प्रेमिका ने शादी से इंकार कर दिया तो एक युवक ने अपनी जान दे दी. इस सम्बंध में एक सुसाइड नोट भी सामने आ रहा है, जिसमें मृतक प्रेमी ने युवती पर परेशान करने का आरोप लगाया है. इसी के साथ लिखा है कि वह उससे रात-रात भर बात करती थी, लेकिन अब उसने उसकी जिंदगी खराब कर दी है. इस सुसाइड नोट में युवक ने युवती के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. इसी के साथ फेसबुक पर भी युवक ने युवती की कई फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि इसी ने उसकी लाइफ खराब की है. बताया जा रहा है कि इसी के बाद उसने आत्महत्या कर ली. फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक, राहुल का शव गमछे के सहारे छत के कुंडे से लटका हुआ मिला है. साथ ही उसके शव के पास से ही एक सुसाइड नोट पुलिस ने बरामद किया है. इस घटना के सामने आने के बाद से ही राहुल के घर में कोहराम मच गया है. घटना को लेकर 23 वर्षीय राहुल की मां का रो-रोकर बुरा हाल  है. वह बदहवास होकर बार-बार बेहोश हो जा रही हैं. बताया जा रहा है कि 6 माह से मृतक राहुल का पड़ोस के गांव की युवती से अफेयर चल रहा था. सीएचसी सिराथू में दोनों पिछले 6 माह से एक साथ नौकरी कर रहे थे. आत्महत्या करने से पहले युवक ने फेसबुक में अपनी प्रेमिका के साथ की फोटो डालकर लिखा है कि इसने ही मेरी जिंदगी खराब की है. राहुल ने सुसाइड नोट में प्रेमिका को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर आरोपी युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. यह पूरा मामला कौशांबी के पइंसा थाना क्षेत्र के कैमा गांव से सामने आया है. इस सम्बंध में सीओ अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और सुसाइड नोट के आधार पर जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें- Odisha Train Accident: दुर्घटना स्थल पर पहुंचे पीएम मोदी, हालात का लिया जायजा

ये लिखा है सुसाइड नोट में

युवक ने इस सुसाइड नोट में अपना नाम राहुल यादव लिखा है. इसी के साथ आगे लिखा है कि, “मैं मजबूर होकर आत्महत्या कर रहा हूं.” इसी के बाद इसमें युवती का नाम लिखा है और ये भी लिखा गया है कि वह क्या काम करती है. फिर इसके बाद राहुल ने लिखा है कि, “वह मुझसे शादी का वादा करके 6 महीने से मेरे साथ सम्बंध बनायी है और अब बोल रही है कि मर जाओ मुझसे कोई मतलब नहीं.” इसी के आगे युवक ने लिखा है कि “वह मुझे कई महीनों से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है. उसने मेरा मानसिक टार्चर बहुत ज्यादा किया है. जो कि अब मुझसे सहन नहीं हो रहा है.” इसमें राहुल ने ये भी लिखा है कि युवती कहां की रहने वाली है. इसी के साथ लिखा है कि, “पहले मुझसे रात-रात भर बात करती थी और अब इतना ज्यादा टार्चर सहन नहीं हो रहा है. इसने मेरा जीवन खराब कर दिया और इसकी जिम्मेदार यही है. इसको कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. मेरा परिवार खत्म कर दिया इसने. हमेशा लड़के की गलती नहीं होती है. इसने मुझे ज्यादा परेशान किया है. इसलिए मैं अब सह नहीं पा रहा हूं.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

क्या चुनाव आयोग पर कसने जा रहा है कानूनी शिकंजा? जानिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किन 3 अर्जियों से मचा बवाल

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…

2 hours ago

प्रदर्शनकारियों पर एक्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बनाई रील? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

2 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहे हैं भारत-ब्रिटेन संबंध: UK के पूर्व पीएम ऋषि सुनक

India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…

3 hours ago

मांगी थी हर महीने ‘तय रकम’, नहीं देने पर पुलिस ने उजाड़ दिया कारोबार? जानिए क्या है दिल्ली का ये वायरल मामला

दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…

3 hours ago

V-A थ्योरी से लेकर टैचीऑन्स तक: जानिए क्यों नोबेल न मिलने के बावजूद अमर हैं वैज्ञानिक ECG सुदर्शन

9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…

3 hours ago