देश

UP News: कार से कुचल कर हुई फीमेल डॉग की मौत, FIR दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

विजय श्रीवास्तव

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक बार फिर चौंकाने वाला मामला सामने आया है. कुछ दिन पहले चूहा काण्ड को लेकर बदायूं जिला सुर्खियों में रहा था तो एक बार फिर फीमेल डॉग की गाड़ी से कुचल कर हुई मौत के मामले में भी सुर्खियों में है. पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच में जुट गई है. इस मामले में एक सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि शख्स ने जानबूझकर फीमेल डॉग पर कार चढ़ाई.

बता दें कि हाल ही में बदायूं पुलिस ने कुछ दिन पहले एक चूहे की मौत के मामले में एफआईआर दर्ज कर चूहे के शव का पोस्टमार्टम तक करा दिया था और कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल की थी, जिसको लेकर पूरे देश में बदायूं पुलिस की चर्चा खूब जोरों से हुई थी और ये मामला सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुआ था. ठीक उसी तरह एक बार फिर बदायूं पुलिस सुर्खियों में है. दरअसल इस बार एक फीमेल डॉग की कार से दबकर मौत हो गई है. इस मामले में सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है.

ये भी पढ़ें- Baghpat: सपा विधायक अतुल प्रधान सहित 16 समर्थकों पर दर्ज हुआ मुकदमा, जानें क्या है मामला ?

शहर के पशु प्रेमी विकेन्द्र शर्मा ने सिविल लाइंस थाना पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है. उन्होने गाड़ी चालक पर क्रूरता से फीमेल डॉग को मारने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है. पशु प्रेमी विकेन्द्र शर्मा ने मीडिया को जानकारी दी है कि, प्रगति विहार कॉलोनी में एक अज्ञात कार चालक ने फीमेल डॉग पर गाडी चढ़ाकर मौत के घाट उतार दिया. यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि कार चालक साइड से रोड पर लेटी हुई स्ट्रीट फीमेल डॉग पर जान बूझकर गाड़ी चढ़ाता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि सड़क पर तमाम जगह पड़ी थी, जहां से वह आसानी से गाड़ी निकाल सकता था, लेकिन उसने ऐसा न करके, फीमेल डॉग पर कार चढ़ा दी, जिससे उसकी मौत हो गई. बता दें कि शनिवार को मामला दर्ज किया गया है तो वहीं फीमेल डॉग का पोस्टमॉर्टम होने के बाद उसका अंतिम संस्कार भी किया गया.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

क्या चुनाव आयोग पर कसने जा रहा है कानूनी शिकंजा? जानिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किन 3 अर्जियों से मचा बवाल

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…

1 hour ago

प्रदर्शनकारियों पर एक्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बनाई रील? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

2 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहे हैं भारत-ब्रिटेन संबंध: UK के पूर्व पीएम ऋषि सुनक

India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…

2 hours ago

मांगी थी हर महीने ‘तय रकम’, नहीं देने पर पुलिस ने उजाड़ दिया कारोबार? जानिए क्या है दिल्ली का ये वायरल मामला

दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…

2 hours ago

V-A थ्योरी से लेकर टैचीऑन्स तक: जानिए क्यों नोबेल न मिलने के बावजूद अमर हैं वैज्ञानिक ECG सुदर्शन

9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…

2 hours ago