देश

शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल ने SC से की जल्द सुनवाई की मांग, कोर्ट ने ईमेल भेजने को कहा

दिल्ली शराब घोटाले से जुड़ा मनी लॉन्ड्रिंग का मामले मे सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी याचिका पर SC से जल्द सुनवाई की मांग की है. वहीं सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल के वकील को इसे लेकर ईमेल भेजने को कहा है. दरअसल, केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने आज जस्टिस संजीव खन्ना की बेंच के सामने यह मामला रखा था.

सिंघवी ने कहा कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने 29 अप्रैल से शुरू होने वाले हफ्ते में सुनवाई की बात कही थी, लेकिन यह मामला अब 6 मई को लिस्टिंग में दिख रहा है. सिंघवी ने कोर्ट को बताया कि इस मामले में ED ने भी जवाब दाखिल कर दिया है. ऐसे में अगले हफ्ते सुनवाई की जाए. इसके बाद जस्टिस संजीव खन्ना ने सिंघवी से कहा कि आप ईमेल भेजिए हम विचार करेंगे.

इसे भी पढ़ें: EVM वोटर की VVPAT पर्चियों से मिलान वाली याचिकाएं और बैलेट पेपर से मतदान की मांग सु्प्रीम कोर्ट में हुई खारिज

बता दें कि कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और निचली अदालत की कस्टडी के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में जांच एजेंसी ईडी ने हलफनामा दाखिल किया है. हलफनामे में ईडी ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबकारी घोटाले के सरगना और साजिशकर्ता हैं. हाईकोर्ट ने सभी पहलुओं पर गौर करने के बाद स्पष्ट फैसला दिया. ईडी ने कहा कि उसके पास उपलब्ध सामग्री के आधार पर हाईकोर्ट ने यह माना कि केजरीवाल धनशोधन के अपराध के आरोपी हैं.

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

6 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

14 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

40 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

50 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

1 hour ago