केरल के वायनाड जिले में 30 जुलाई 2024 को भूस्खलन आया था.
Wayanad Landslide News: दक्षिण भारतीय राज्य के केरल के वायनाड में हुए भूस्खलन में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 297 हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि 200 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं.
केरल की अब तक की सबसे भीषण प्राकृतिक आपदा के चौथे दिन भी बचाव अभियान जारी रहा. विभिन्न बलों के अलावा स्थानीय लोगों से ली गई एक हजार से अधिक सदस्यीय बचाव टीम को नौ समूहों में बांटा गया है, जो लोगों की मदद करने और लापता लोगों की तलाश के लिए प्रयास कर रही है.
भूस्खलन से सबसे अधिक प्रभावित चूरलमाला, वेल्लारीमाला, मुंडकाईल और पुंचिरीमाडोम क्षेत्र हैं. अब 190 फुट ऊंचे बेली ब्रिज के निर्माण के साथ, चूराल्माला और मुंडकाईल के बीच संपर्क बहाल हो गया है.
स्निफर कुत्तों को भी बचाव कार्य में लगाया गया है. बचाव दल भारी मिट्टी हटाने वाले उपकरणों से भी लैस है. अभियान का नेतृत्व कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि प्रभावित स्थानों में से एक स्थान पर कुछ घर दबे हुए हैं, जहां वे जा रहे हैं. अधिकारी ने कहा, “जिस स्थान पर हम जल्द ही पहुंच रहे हैं, वहां करीब 10 घर हैं और हमें जो बताया जा रहा है उसके अनुसार वहां कुछ लोग हो सकते हैं, शायद जीवित हों.”
अधिकारियों के मुताबिक, वायनाड के प्रभावित इलाके से 9,328 लोगों को सुरक्षित राहत शिविरों में पहुंचाया गया है. उनके लिए वर्तमान में 91 राहत शिविर लगे हैं.
यह भी पढ़िए: Wayanad Landslide में मृतकों की संख्या बढ़कर 276 हुई, 200 से अधिक लापता, ‘गंभीर प्रकृति की आपदा’ घोषित करने की मांग
– भारत एक्सप्रेस
नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…
भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…
PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी के 25 अक्टूबर के काशी दौरे के तहत वाराणसी…
Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…
Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…
Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…