Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Wayanad Landslide: केरल भूस्खलन में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 290 के पार, 206 लोग लापता; बचाव कार्य तेज

केरल में अब तक की सबसे भीषण प्राकृतिक आपदा के चौथे दिन भी बचाव अभियान जारी रहा. विभिन्न बलों के अलावा स्थानीय लोगों से ली गई एक हजार से अधिक सदस्यीय बचाव टीम को नौ समूहों में बांटा गया है, जो राहत-बचाव कार्य में लगे हैं.

Wayanad Landslide

केरल के वायनाड जिले में 30 जुलाई 2024 को भूस्खलन आया था.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Wayanad Landslide News: दक्षिण भारतीय राज्‍य के केरल के वायनाड में हुए भूस्खलन में जान गंवाने वाले लोगों की संख्‍या बढ़कर 297 हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि 200 से ज्‍यादा लोग अभी भी लापता हैं.

केरल की अब तक की सबसे भीषण प्राकृतिक आपदा के चौथे दिन भी बचाव अभियान जारी रहा. विभिन्न बलों के अलावा स्थानीय लोगों से ली गई एक हजार से अधिक सदस्यीय बचाव टीम को नौ समूहों में बांटा गया है, जो लोगों की मदद करने और लापता लोगों की तलाश के लिए प्रयास कर रही है.

Wayanad: An ariel view of massive landslide occurs due to heavy rainfall in Wayanad district of Kerela on Wednesday July 31, 2024. (Photos: IANS/Arun Chandra Bose)

इन इलाकों में भूस्खलन से सबसे ज्‍यादा नुकसान

भूस्खलन से सबसे अधिक प्रभावित चूरलमाला, वेल्लारीमाला, मुंडकाईल और पुंचिरीमाडोम क्षेत्र हैं. अब 190 फुट ऊंचे बेली ब्रिज के निर्माण के साथ, चूराल्माला और मुंडकाईल के बीच संपर्क बहाल हो गया है.

इस तरह से चल रहा आपदा-राहत बचाव कार्य

स्निफर कुत्तों को भी बचाव कार्य में लगाया गया है. बचाव दल भारी मिट्टी हटाने वाले उपकरणों से भी लैस है. अभियान का नेतृत्व कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि प्रभावित स्थानों में से एक स्थान पर कुछ घर दबे हुए हैं, जहां वे जा रहे हैं. अधिकारी ने कहा, “जिस स्थान पर हम जल्द ही पहुंच रहे हैं, वहां करीब 10 घर हैं और हमें जो बताया जा रहा है उसके अनुसार वहां कुछ लोग हो सकते हैं, शायद जीवित हों.”

9,328 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया

अधिकारियों के मुताबिक, वायनाड के प्रभावित इलाके से 9,328 लोगों को सुरक्षित राहत शिविरों में पहुंचाया गया है. उनके लिए वर्तमान में 91 राहत शिविर लगे हैं.

यह भी पढ़िए: Wayanad Landslide में मृतकों की संख्या बढ़कर 276 हुई, 200 से अधिक लापता, ‘गंभीर प्रकृति की आपदा’ घोषित करने की मांग

– भारत एक्‍सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital