Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के गहुंजे इलाके के रहने वाले 26 वर्षीय बिजनेसमैन केतन विशाल अग्रवाल की मौत अब एक सामान्य हादसा नहीं, बल्कि एक सुनियोजित हत्या की कहानी के तौर पर सामने आ रही है. 18 जून को लोहागढ़ किले की गहरी खाई में गिरकर हुई उनकी मौत को शुरुआत में ट्रेकिंग के दौरान हुआ एक्सीडेंट माना गया था, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, पूरा मामला एक जटिल मर्डर मिस्ट्री में बदल गया.
पुणे ग्रामीण पुलिस, लोनावला रूरल पुलिस और लोकल क्राइम ब्रांच की संयुक्त जांच में कई ऐसे सबूत मिले, जिन्होंने इस केस की दिशा ही बदल दी. पुलिस का दावा है कि इस पूरी साजिश के पीछे केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी की भूमिका सामने आई है.
सबसे पहली और बड़ी गलती CCTV फुटेज में सामने आई. लोहागढ़ किले में जिस दिन घटना हुई, उस दिन भीषण गर्मी थी, लेकिन एक संदिग्ध युवक ने पूरी तरह ढकी हुई हुडी पहन रखी थी. उसने चेहरा छुपाने की कोशिश की, लेकिन यही बात पुलिस को सबसे पहले खटक गई.
जांच में पता चला कि सिया लगातार केतन को लोहागढ़ किले ले जाने पर जोर दे रही थी. महज कुछ ही दिनों में कई बार ट्रेकिंग की योजना बनी. यह असामान्य व्यवहार पुलिस के शक की बड़ी वजह बना.
फुटेज में यह भी सामने आया कि जब सिया ने पीछे मुड़कर देखा, तो संदिग्ध युवक अचानक नीचे झुकने लगा. यह सामान्य व्यवहार नहीं था, जिससे जांच एजेंसियों को साजिश की आशंका मजबूत हुई.
केतन का पासपोर्ट अचानक गायब हो जाना भी जांच में बड़ा मोड़ साबित हुआ. परिवार के मुताबिक, इससे उनकी बाली ट्रिप रद्द हो गई थी. पुलिस को शक है कि यह भी साजिश का हिस्सा था ताकि केतन को देश से बाहर न जाने दिया जाए.
ये भी पढ़ें- मर गया..मर गया..; एनकाउंटर के बाद कैसे चिलल्लाया जिंदा रेपिस्ट? VIDEO देख लोगों को मिला सुकून
सबसे बड़ा खुलासा कॉल डिटेल रिकॉर्ड और चैट्स से हुआ. जांच में सामने आया कि सिया और चेतन के बीच लंबे समय से संबंध थे और दोनों के बीच हजारों बार बातचीत हुई थी. घटना से पहले भी दोनों लगातार संपर्क में थे और पूरी योजना पर चर्चा कर रहे थे.
इन सभी गलतियों और डिजिटल सबूतों ने मिलकर पुलिस को साजिश की दिशा में पहुंचाया. शुरुआत में हादसा मानी गई यह घटना, CCTV, मोबाइल रिकॉर्ड और परिवार की शिकायतों के बाद एक मर्डर केस में बदल गई. फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और मामले की गहराई से जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में और भी अहम खुलासे हो सकते हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…
फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…
मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…
Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…
महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…
सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…