Bharat Express DD Free Dish

मर गया..मर गया..; एनकाउंटर के बाद कैसे चिलल्लाया जिंदा रेपिस्ट? VIDEO देख लोगों को मिला सुकून

दिल्ली के चर्चित मेहरौली हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी का एनकाउंटर के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो में आरोपी दर्द से चिल्लाता नजर आ रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.

Mehrauli Rape Case: दिल्ली के मेहरौली में 11 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. इस जघन्य वारदात के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किए जाने के बाद अब जांच तेजी से आगे बढ़ रही है. मंगलवार शाम मामले में एक नया मोड़ तब आया, जब पुलिस के मुताबिक आरोपी ने जांच के दौरान भागने की कोशिश की और इस दौरान वह घायल हो गया.

बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपी को घटनास्थल और उससे जुड़े अन्य स्थानों पर लेकर गई थी ताकि पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ा जा सके. इसी दौरान उसने कथित तौर पर फरार होने की कोशिश की. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे काबू में कर लिया. फिलहाल आरोपी अस्पताल में पुलिस निगरानी में है.

VIDEO: जांच के दौरान सामने आया बड़ा घटनाक्रम

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी चर्चा में है, जिसे लेकर लोगों के बीच काफी चर्चा हो रही है. वीडियो में मामले से जुड़ी कार्रवाई की झलक देखने को मिल रही है.

गिरफ्तारी से लोगों ने ली राहत की सांस

इस दर्दनाक घटना ने पूरे दिल्ली-एनसीआर को झकझोर कर रख दिया था. बच्ची के साथ हुई वारदात को लेकर लोगों में भारी गुस्सा था. ऐसे में आरोपी की गिरफ्तारी की खबर सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स ने राहत जताई है. कई लोगों का कहना है कि पुलिस ने तेजी से कार्रवाई कर मामले को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई.

ये भी पढ़ें- भरत तिवारी एनकाउंटर पर बवाल, PK की एंट्री से महापंचायत पर देश की नजर; बैकफुट पर क्यों आई पुलिस?

कुछ घंटों में आरोपी तक पहुंची पुलिस

बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी. सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस संदिग्ध तक पहुंची और उसे हिरासत में लिया. इसके बाद पूछताछ और जांच के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. अधिकारियों का कहना है कि फोरेंसिक साक्ष्य और गवाहों के बयान जुटाने का काम जारी है ताकि अदालत में मजबूत चार्जशीट पेश की जा सके.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read