फोटो-सोशल मीडिया
Bihar News: शुक्रवार को बिहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने एक तीन सदस्यीय तस्कर गिरोह को गिरफ्तार किया और इन लोगों के पास से 50 ग्राम रेडियोधर्मी पदार्थ “कैलिफोर्नियम” बरामद किया है. इसकी अनुमानित कीमत 850 करोड़ रुपये या 17 करोड़ रुपये प्रति ग्राम आंकी जा रही है. मालूम हो कि इसका उपयोग परमाणु ऊर्जा संयंत्रों से लेकर कैंसर के इलाज तक में किया जाता है.
इस सम्बंध में एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि गोपालगंज पुलिस ने दुर्लभ रेडियोधर्मी पदार्थ कैलिफोर्निया पत्थर के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 850 करोड़ रुपये है. गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने इस धातु के बरामद होने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि आरोपी 50 ग्राम मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे थे.
ये भी पढ़ें-भजनलाल सरकार से इसलिए दिया इस्तीफा… किरोड़ी लाल मीणा ने खुले मंच पर बयां किया दिल का हाल
पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें जिले में एक मूल्यवान पदार्थ की तस्करी के बारे में एक विशेष सूचना मिली थी. इसी के बाद से हमने जिला जांच इकाई (डीआईयू), स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप-7 (एसओजी-7), और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) सहित विभिन्न विशिष्ट इकाइयों के सदस्यों को शामिल करते हुए एक टीम का गठन किया और फिर इस टीम को इस अभियान में लगा दिया गया था. टीम को गुरुवार शाम को बड़ी सफलता मिली और आरोपी गिरफ्तार हुए. संदिग्ध मोटरसाइकिल पर यात्रा कर रहे थे और उनके पास चार मोबाइल फोन और 50 ग्राम कैलिफ़ोर्निया पाया गया है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पदार्थ की जांच और इसकी देख-रेख के लिए फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला से एक विशेष टीम को बुलाया गया है. आरोपियों के पास पदार्थ की परीक्षण रिपोर्ट भी थी. इसके मुताबिक पदार्थ की प्रकृति के संबंध में मौजूदा वैज्ञानिक साक्ष्य मौजूद हैं, जो संभवतः चल रही जांच में महत्वपूर्ण होंगे. पदार्थ की गंभीर प्रकृति को देखते हुए, अधिकारियों ने परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) को गहन जांच के लिए कदम उठाने के लिए सूचित किया है. यह कदम स्थिति की गंभीरता को रेखांकित करता है, क्योंकि डीएई भारत में परमाणु सामग्रियों की देखरेख के लिए जिम्मेदार केंद्रीय प्राधिकरण है. गोपालगंज एसपी ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि कैलिफोर्नियम एक बेहद महंगा रेडियोधर्मी पदार्थ है, जिसके प्रत्येक ग्राम की कीमत कथित तौर पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 17 करोड़ रुपये है, जिससे 50 ग्राम पत्थर की कुल कीमत लगभग 850 करोड़ रुपये हो जाती है.
एसपी के मुताबिक तस्कर कई महीनों से इस कीमती पदार्थ को बेचने के लिए जुगत भिड़ा रहे थे. इसी के साथ ही एसपी ने बताया कि इस मामले में आरोपियों की पहचान हो गई है. उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तमकुही राज थाना क्षेत्र स्थित परसौनी बुजुर्ग गांव निवासी छोटे लाल प्रसाद (40), चंदन गुप्ता (40) निवासी कौशल्या चौक, वार्ड नं. 22, गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र और गोपालगंज के कुशहर मठिया निवासी चंदन राम को गिरफ्तार किया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
PF Minimum Pension Hike: ईपीएस पेंशनर्स को नवंबर में बड़ा तोहफा मिल सकता है. न्यूनतम…
Langur Hugs Shopkeeper: CCTV में कैद एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल…
NHRC notice to Punjab government: पंजाब की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की एसी स्लीपर बसों…
DA Hike Update: लगातार दो कैबिनेट बैठकों में फैसला न होने से केंद्रीय कर्मचारियों का…
तीस हजारी कोर्ट ने ड्रग्स तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में गिरफ्तार बानीत…
पारसी समुदाय के प्रमुख संगठनों ने टाटा ट्रस्ट्स के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…