Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

देश से गद्दारी करने वाले को UP ATS ने किया गिरफ्तार, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को भेज रहा था सेना से जुड़ी जानकारी

UP ATS Arrested ISI Agent: यूपी एटीएस ने रूस में रहकर आईएसआई के लिए जासूसी कर रहा भारतीय एजेंट गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके खिलाफ तमाम साक्ष्य जुटाए गए हैं.

फोटो-सोशल मीडिया

Dipesh Thakur Edited by Dipesh Thakur

UP ATS Arrested ISI Agent: रविवार को उत्तर प्रदेश की एटीएस टीम को बड़ी कामयाबी मिली है. यूपी एटीएस ने रूस में रहकर आईएसआई के लिए जासूसी कर रहे भारतीय एजेंट को मेरठ से गिरफ्तार किया है. इस प्रकरण को लेकर यूपी एटीएस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, विदेश मंत्रालय में एमटीएस (मल्टी-टास्किंग, स्टाफ) के पद पर कार्यरत सत्येन्द्र सिवाल को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है. भारतीय होने के बावजूद उस पर लगातार पाकिस्तानी एजेंसी इंटर सर्विस इंटेंलीजेंस (ISI) के लिए काम करने का आरोप है. मूल रूप से हापुड़ जिले का रहने वाला सत्येन्द्र मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास में तैनात था.

एटीएस से मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश एटीएस को गोपनीय विभाग से सूचना मिली थी कि, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के हैंडलरों द्वारा कुछ लोगों से विदेश मंत्रालय भारत सरकार के कर्मचारियों को हनी ट्रैप में फंसाकर, बहला फुसलाकर और धन का लालच देकर भारतीय सेना से संबंधित भारत की सामरिक व रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण गोपनीय व प्रतिषेधक सूचनाएं प्राप्त की जा रही हैं, जिससे भारतीय आंतरिक व बाह्य सुरक्षा को बहुत बड़ा खतरा होने की आशंका है. इसके बाद से यूपी एटीएस लगातार इसको लेकर नजर बनाए हुए थी और सर्विलांस के माध्यम से नजर रखकर साक्ष्य जुटा रही थी.

जांच में सामने आया कि सत्येंन्द्र सिवाल पुत्र जयवीर सिंह निवासी ग्राम शहमहीउद्दीनपुर थाना हापुड़ देहात, जिला हापुड़ नाम का व्यक्ति जो विदेश मंत्रालय भारत सरकार में एमटीएस के पद पर नियुक्त है और वर्तमान में मास्को रूस में भारतीय दूतावास में कार्यरत है, वह आईएसआई के हैंडलर्स को महत्वपूर्ण जानकारियों मुहैया करा रहा है. इसके एवज में उसे पाकिस्तान से पैसे भी भेजे गए थे. जानकारी मिली है कि सतेंद्र 2021 से मास्को के भारतीय दूतावास में तैनात है.

ये भी पढ़ें-मेरठ में दारोगा को गोली मारने वाला इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर, फरार साथी की तलाश में जुटी पुलिस

पूछताछ में स्वीकार किया गुनाह

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान सतेंद्र सिवाल के पास से दो मोबाइल फोन, आधार कार्ट, पैन कार्ड बरामद किया गया है. इसी के साथ ही आरोपी के पास से 600 रुपए भी बरामद किए गए हैं. तो वहीं पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है. यूपी एटीएस से मिली जानकारी के मुताबिक, सतेंद्र सिवाल से पूछताछ की जा रही है. वह इस दौरान कई सवालों के जवाब नहीं दे पाया है. हालांकि सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपराध स्वीकार कर लिया है. उसने बताया है कि, उसने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को तमाम गोपनीय सूचनाएं भेजी हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital