देश

Lakhimpur Kheri: थिएटर में गदर-2 देखने गए युवक की हार्ट अटैक से मौत, मचा हड़कंप

Lakhimpur Kheri: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां गदर-2 फिल्म देखने के लिए मॉल पहुंचे एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई है. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक मॉल के अंदर प्रवेश करता दिख रहा है. उसके आगे-आगे कुछ और युवक चलकर आते हुए दिखाई देते हैं और इतने में ही पीछे आ रहा युवक कुर्सियों के पास गिर पड़ता है. इस पर दौड़कर कुछ लोग उसके पास जाते हैं और हिलाते-डुलाते हैं, लेकिन तब तक उसका निधन हो चुका था.

यह घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है. इस घटना के बाद से ही मॉल में हडकम्प मच गया और लोग मॉल से बाहर निकल भागने लगे. काफी देर तक लोग कुछ समझ ही नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या. आनन-फानन में लोग पास के ही अस्पताल में लेकर युवक को भागे लेकिन वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और मौत की वजह हार्ट अटैक बताई है. इस घटना के बाद से युवक के घर में मातम पसर गया है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.  वहीं घटना के बाद ही मॉल से भी तमाम लोग वापस लौट गए. सूत्रों के मुताबिक, लखीमपुर खीरी शहर के मोहल्ला द्वारिकापुरा निवासी अक्षत तिवारी, जिनकी उम्र 35 वर्ष थी. वह दवा कारोबारी थे. उनका महेवागंज में मेडिकल स्टोर है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: “हिंदू नाम का कोई धर्म है ही नहीं…ब्राह्मणवाद एक साजिश…”, स्‍वामी प्रसाद मौर्या ने फिर दिया विवादित बयान

फन मॉल में गए थे मूवी देखने

वह शनिवार को फन मॉल में गदर-2 फिल्म देखने के लिए गए थे, लेकिन हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई. वायरल सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि, मॉल में प्रवेश करते वक्त अक्षत फोन पर किसी से बात कर रहे थे कि अचानक गिर पड़ते हैं. इसकी सूचना अक्षत के परिजनों को दी गई तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे और अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने अक्षत को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद तो मानों अक्षत के परिवारवालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. वहीं परिवारवालों ने बताया है कि अक्षत को किसी तरह की कोई गम्भीर बीमारी नहीं थी. वह शरीर में भी हष्ट-पुष्ट था और डाइट भी अच्छी थी. फिर हार्ट अटैक कैसे हुआ?

कोरोना महामारी के बाद बढ़े हार्ट अटैक के मामले

बता दें कि कोरोना महामारी के बाद से ही हार्ट अटैक की तमाम खबरें सोशल मीडिया के जरिए सामने आ रही हैं. कभी किसी को डांस करते हुए हार्ट अटैक आ रहा है तो कभी किसी को मात्र एक छींक के बाद ही दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत हो रही है. तो कोई जिम में एक्सरसाइज करते हुए इसका शिकार हो रहा है. सबसे बड़ी बात ये है कि इस तरह के अधिकांश मामलों में युवा और बच्चे ही शामिल हैं. ऐसे में हार्ट अटैक की ये खबरें लोगों के लिए चिंता का विषय बन गई हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

4 minutes ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

25 minutes ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

48 minutes ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

59 minutes ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

1 hour ago