देश

इतिहास लिखने जा रहा Uttarakhand, 27 जनवरी से लागू होगा UCC, जानें क्या होंगे बदलाव

UCC In Uttarakhand: उत्तराखंड के लिए 27 जनवरी की तारीख इतिहास में दर्ज होने जा रही है. राज्य में कल से समान नागरिक संहिता (UCC) लागू जो जाएगा. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इसको लेकर ऐलान कर दिया है. सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में 27 जनवरी से यूसीसी लागू की जाएगी. यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला प्रदेश होगा.

सीएम ने किया ऐलान

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए सभी जरूरी तैयारियों को पूरा किया जा चुका है, जिसमें अधिनियम कार्यान्वयन के लिए नियमों की मंजूरी और उससे जुड़े अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाना शामिल है. यूसीसी को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद 12 मार्च 2024 को अधिसूचित किया गया था.

“पीएम मोदी के महान यज्ञ में UCC एक भेंट”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि समान नागरिक संहिता समाज में समान अधिकार लाने के साथ ही जिम्मेदारियों को सुनिश्चित करेगा. यूसीसी राज्य द्वारा देश को एक विकसित, संगठित और सामंजस्यपूर्ण और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लिए पीएम मोदी द्वारा किए जा रहे महान यज्ञ में की गई एक भेंट है.

यह भी पढ़ें- ‘उत्तराखंड से निकली UCC की गंगा अब पूरे देश में बहेगी’, CM धामी बोले- जनता देख रही है कि भारत जोड़ने वाले PM मोदी हैं और तोड़ने की बातें करने वाली कांग्रेस

उन्होंने कहा, UCC के तहत व्यक्तिगत नागरिक मामलों से जुड़े सभी कानूनों में एकरूपता लाने का प्रयास किया गया है, जो जाति, धर्म और लिंग के आधार पर भेदभाव करते हैं.” नए साल के मौके पर सीएम ने कहा था कि हम 2025 में उत्तराखंड को राज्य का दर्जा मिलने को रजत जयंती के रूप में मना रहे हैं. इसलिए अब यह एक और बड़ी उपलब्धि का वर्ष होने जा रहा है. यूसीसी की गंगोत्री उत्तराखंड से निकलकर देश के बाकी हिस्सों में फैलेगी.

क्या होंगे बदलाव?

बता दें कि यूसीसी लागू होने के बाद राज्य के नागरिकों को विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और विरासत पर एक समान नियम स्थापित करेगी.नागरिक चाहे किसी भी धर्म का हो. यूसीसी लागू होने के बाद विवाह और लिव-इन- रिलेशनशिप के लिए भी रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

2 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

1 hour ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

1 hour ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

2 hours ago