पीएम मोदी ने किया था लक्षद्वीप का दौरा
PM Modi Vsited Lakshadweep: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद मालदीव सरकार के मंत्रियों की ओर से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद विवाद गहरा गया है. मालदीव सरकार ने भारत की तीखी प्रतिक्रिया के बाद अपने तीनों मंत्रियों को निलंबित कर दिया है. इसके साथ ही सरकार ने कहा कि भारत के साथ मालदीव के रिश्ते हमेशा से अच्छे रहे हैं और आगे भी रहेंगे. पीएम मोदी के दौरे के बाद लक्षद्वीप को गूगल पर जमकर सर्च किया जा रहा है. पिछले 20 सालों में ये पहला मौका है जब लोगों ने लक्षद्वीप को सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा है.
दरअसल पीएम मोदी ने लक्षद्वीप की यात्रा के बाद अपनी कुछ फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने समंदर के किनारे चलते हुए एक वीडियो और फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया था. जिसके बाद ये तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर शेयर होने लगी थीं.
पीएम मोदी के दौरे के बाद से ही लक्षद्वीप को लेकर लोगों ने कहना शुरू कर दिया था कि मालदीव से बेहतर टूरिस्ट प्लेस लक्षद्वीप है. जहां पर लोग यात्रा कर खूबसूरत बीच का मजा ले सकेंगे. गूगल पर भी लोग लक्षद्वीप को जमकर सर्च कर रहे हैं. वहां की खूबियों के बारे में, घूमने वाली जगहों के बारे में, इसके अलावा और भी बहुत कुछ इंटरनेट पर सर्च किया जा रहा है. ये सिर्फ पीएम मोदी के कुछ घंटे लक्षद्वीप में समंदर के किनारे गुजारने के बाद शुरू हुआ है.
वहीं दूसरी ओर मालदीव में कुछ मंत्रियों समेत अन्य यूजर्स ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया था. जिसका जवाब भारतीयों ने देना शुरू कर दिया. ये मामला अब और भी गहरा गया है. मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर ने मालदीव के राजदूतों को तलब किया. मालदीव के राजदूत जब MEA के दफ्तर से बाहर निकल रहे थे, तो उनके चेहरे का हावभाव बता रहा था कि भारत ने मामले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है. हालांकि मालदीव ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए अपने तीनों मंत्रियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था.
-भारत एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश के झांसी में कुछ युवकों पर चूहे की पूंछ बांधकर उसे जिंदा जलाने…
Anuj Thakur Death News: टीवी एक्टर अनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में निधन…
Reliance share price: दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 41% बढ़कर 25,548 करोड़ रुपये होने पर…
राजस्थान के झुंझुनूं जिले के छापोली गांव में सड़क निर्माण के दौरान मिक्सर मशीन 11…
Supreme Court: जज को फोन कर दबाव बनाने के मामले में महाठग सुकेश चंद्रशेखर को…
Ambuja Cements ने अपने कारोबार के विस्तार के लिए करीब 14,500 करोड़ रुपये निवेश करने…