देश

ED Raid: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस विधायक के. वाई. नानजेगौड़ा के ठिकानों पर ED की छापेमारी, पुलिस ने दर्ज किया था केस

ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में कर्नाटक कांग्रेस के विधायक के. वाई. नानजेगौड़ा और उनसे जुड़ी कई संस्थाओं के परिसरों पर सोमवार सुबह छापेमारी की. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. नानजेगौड़ा कर्नाटक विधानसभा में मलूर सीट से विधायक हैं.

ईडी ने की छापेमारी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जांच के सिलसिले में मलूर और कोलार जिलों में नानजेगौड़ा से जुड़े परिसरों और उनसे जुड़ी कई संस्थाओं के परिसर में तलाशी करने के लिए ईडी की टीम पहुंची है. माना जा रहा है कि ईडी ने यह मामला कुछ स्थानीय पुलिस की FIR के आधार पर दर्ज किया गया है. नानजेगौड़ा ‘कोलार-चिकुबल्लापुर मिल्क यूनियन लिमिटेड’ के अध्यक्ष भी हैं.

ईडी की टीम पर हुआ था हमला

बता दें कि हाल ही में ईडी पर पश्चिम बंगाल में छापेमारी के दौरान करीब एक हजार लोगों ने हमला कर दिया था. जिसमें ईडी के कई अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इसके अलावा इस हमले में सीआरपीएफ के जवान भी चोटिल हुए थे. ईडी ने हमले के बाद 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. इसके अलावा ईडी ने टीएमसी संयोजक शाहजहां शेख के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया है.

राशन वितरण घोटाला मामले में की थी छापेमारी

हमले को लेकर ED ने कहा था कि “ईडी की टीम पश्चिम बंगाल में पीडीएस घोटाला मामले में उत्तर 24 परगना के टीएमसी संयोजक शाहजहां शेख से जुड़े परिसरों की तलाशी लेने पहुंची थी. तभी तलाशी के दौरान एक परिसर में ईडी की टीम पर करीब एक हजार लोगों ने जान से मारने के इरादे से हमला कर दिया. इन लोगों के हाथ में धारदार हथियार, लाठी-डंडे और पत्थर थे.”

ईडी ने शंकर आध्या को किया गिरफ्तार

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शुक्रवार की देर रात ED की टीम ने शंकर आध्या (Shankar Adhya) के ससुर के घर पर छापा मारा था. उसी के बाद शनिवार की सुबह शंकर आध्या को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें वाहन में ले जाते हुए देखा गया. इस दौरान भारी भीड़ भी दिखाई दे रही थी.

-भारत एक्सप्रेस
Shailendra Verma

Recent Posts

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

3 minutes ago

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

56 minutes ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

1 hour ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

1 hour ago

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं से मिली राहत, जल्द पड़ सकती है ठंड की आहट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…

1 hour ago

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

2 hours ago