लालकृष्ण आडवाणी.
Lal Krishan Advani Will not participate ramlala pran prathistha: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा आज पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे. ऐसे में कार्यक्रम को लेकर अयोध्या पूरी तरह छावनी में बदल गई है. वहीं पूरे यूपी में अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में पुलिस प्रशासन संवेदनशील शहरों में पूरी तरह मुस्तैद है. इस बीच खबर है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं होंगे. उन्होंने ठंड और खराब मौसम की वजह से दौरा रद्द कर दिया है. बता दें कि लालकृष्ण आडवाणी 96 साल के हैं.
बता दें कि संघ के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल, रामलाल और विहिप के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने घर पहुंचकर उन्हें राम मंदिर का न्योता दिया. इस दौरान आडवाणी ने कहा था कि यह मेरा सौभाग्य है कि ऐसे प्रसंग पर प्रत्यक्ष रूप से उपस्थिति का अवसर मिला है.
आडवाणी ने कहा था कि पहली बात इतने वर्षों के बाद स्व के प्रतीक का पुनर्निर्माण हमने किया है. एक विश्वास सबके मन में स्थापित हुआ है, उसके कारण संपूर्ण देश का वातावरण मंगलमय बना है. उन्होंने कहा कि किसी जन्म में कोई पुण्य हमने किया होगा उसी का फल हमें मिल रहा है. इसलिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं.
अयोध्या में आज सुबह 6 बजे तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. हालांकि अगले कुछ घंटों में बढ़िया धूप खिल सकती है. हालांकि मौसम विभाग की मानें तो अयोध्या में आज कोल्ड डे की स्थिति है. मौसम विभाग की मानें तो आज न्यूनतम तापमान 7 और अधिकतम तापमान 16 डिग्री रह सकता है.
Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…
Aaj Ka Rashifal 5 October 2026: कर्क राशि में गुरु, चंद्र और मंगल की युति…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज करियर में अधिकारियों का…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज कारोबार में नए लोगों…
Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज शुक्र और बुध का प्रभाव करियर में…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज नए लोगों से संपर्क…