दीवाली पर खिला-खिला निखार: ऐसे लगाएं ब्लश और पाएं परफेक्ट फेस्टिव लुक
रामलाला की आरती के समय सभी अतिथि घंटियां बजाएंगे.
Ram Mandir Ayodhya: आखिरकार वह घड़ी आ गई है जब अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. 500 साल के इंतजार के बाद आज प्रभु श्री राम अपने भव्य और दिव्य मंदिर में विराजने जा रहे हैं. इसलिए अयोध्या नगरी को हजारों क्विंटल फूलों से दूल्हन की तरह सजाया गया है. प्रधानमंत्री मोदी समेत कई बॉलीवुड सीतारें अयोध्या पहुंच रहे हैं. दरअसल, आज के दिन शुभ मुहूर्त 12 बजकर 29 मिनट और 08 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट और 32 सेकंड तक का रहेगा. इस दौरान ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. उसके बाद रामलला की आरती किए जाने के दौरान पूरी रामनगरी घंटियों की ध्वनि से गूंज उठेगी. इस दौरान भारतीय सेना भी एक अहम जिम्मेदारी निभाने जा रही है.
रामलला की आरती के दौरान इस इवेंट में मौजूद रहने वाले सभी साधु-संत, बॉलीवुड और बिजनेस जगत की हस्तियों के अलावा अलग-अलग क्षेत्र की विभुतियों को घंटियां दी जाएगी. ये घंटियां सभी के हाथ में रहेंगी. आरती के समय सभी अतिथि इन घंटियों को बजाएंगे.
वहीं, भारतीय सेना भी इस कार्यक्रम में जो अहम जिम्मेदारी निभाने जा रही है, उसके तहत सेना का हेलीकॉप्टर अयोध्या में पुष्प वर्षा करेंगे. परिसर में 30 कलाकार भी अलग-अलग भारतीय वाद्यों का वादन करते रहेंगे. एक समय वे सभी एक साथ वादन करेंगे. ये सभी भारतीय वाद्य होंगे. आरती के दौरान हजारों घंटियों की ध्वनि, पुष्प वर्षा और अलग-अलग भारतीय वाद्यो का एक साथ वादन सोचकर ही मन प्रफुल्लित हो जाता है.
बता दें की यूपी सरकार ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने वाले 300 गणमान्य व्यक्तियों की एक सूची तैयार की है और उन्हें राज्य के मेहमानों के लिए प्रोटोकॉल प्रदान किया गया है. प्रोटोकॉल के अनुसार, करीब 150 वीआईपी अयोध्या पहुंच चुके हैं, जबकि बाकी सोमवार सुबह पहुंच गए. “राज्य के मेहमानों को सुरक्षाकर्मियों और व्यक्तिगत संपर्क अधिकारियों के साथ एक एस्कॉर्ट वाहन प्रदान किया जाएगा. उन्हें जेड श्रेणी का प्रोटोकॉल दिया गया है. जो लोग रातभर रुकेंगे, उन्हें होटल, टेंट सिटी, गेस्ट हाउस और उपयुक्त आवासों में रखा जाएगा.”
ये भी पढ़ें:आडवाणी और अयोध्या के बीच रोड़ा बना मौसम, प्राण प्रतिष्ठा में नहीं जाएंगे भाजपा के दिग्गज नेता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जो रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए आज यानी सोमवार को अयोध्या जाने वाले हैं, सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक मंदिर शहर में रहेंगे. राम पथ पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जिस मार्ग से प्रधानमंत्री के राम मंदिर तक पहुंचने की उम्मीद है.
-भारत एक्सप्रेस
TRAI Spam Calls Penalty Rules India: फर्जी कॉल्स और अनचाहे मैसेज पर लगाम लगाने के…
बिहार में एनडीए सरकार का एक साल पूरा होने और पीएम मोदी के प्रस्तावित वैशाली…
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा अपने आवास पर कांग्रेस नेताओं के साथ की…
Punjab DA Hike: पंजाब सरकार ने दिवाली से पहले 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों को बड़ा तोहफा…
अनुभवी अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी को देहरादून में आयोजित 'उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस' समारोह के दौरान…
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में DLS नियम के आधार पर 4 रन…