देश

Lal Krishna Advani: एक बार फिर बिगड़ी लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत…भर्ती हुए अस्पताल में

Lal Krishna Advani: भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत एक बार फिर से बिगड़ गई है. बुधवार यानी 3 जुलाई को उनका स्वास्थ्य बिगड़ने पर दिल्ली के अपोलो अस्पताल में तत्काल भर्ती कराया गया है. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. बता दें कि एक हफ्ते पहले भी उनकी हालत बिगड़ी थी, तब उनको एम्स में भर्ती कराया गया था.

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, अपोलो अस्पताल में 96 वर्षीय पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी का इलाज डॉ. विनीत पुरी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता की हालत स्थिर है. इसके अलावा लालकृष्ण आडवाणी के ऑफिस की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि उन्हें रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ये भी पढ़ें-Hathras Stampede: हाथरस वाले बाबा का घिनौना सच आया सामने… गांव के एक चश्मदीद ने किया चौंकाने वाला खुलासा

बता दें कि इससे पहले 27 जून को भी एलके आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें एम्स में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. तब उनके परिवार की ओर से कहा गया था कि उन्हें उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि, उन्हें अगले ही दिन अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था.

इसी साल किया गया है भारत रत्न से सम्मानित

बता दें कि लालकृष्ण आडवाणी उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का लम्बे समय से सामना कर रहे हैं. घर पर भी उनके स्वास्थ्य का लगातार चेकअप किया जाता है तो वहीं समय-समय पर रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जाता है. लालकृष्ण आडवाणी को 30 मार्च 2024 को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आडवाणी के आवास पर जाकर उन्हें ये सम्मान दिया था.

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे. बता दें कि इसके लिए लालकृष्ण आडवाणी ने राष्ट्रपति और पीएम मोदी का आभार भी व्यक्त किया था. इस दौरान उन्होंने कहा था कि यह न केवल उनका, बल्कि उनके आदर्शों और सिद्धांतों का भी सम्मान है. साल 2015 में लालकृष्ण आडवाणी को देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से भी नवाजा जा चुका है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

8 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

17 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

53 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

1 hour ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

1 hour ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजे आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

2 hours ago