Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Apollo Hospital

Lal Krishna Advani Health Update: लाल कृष्ण आडवाणी को छाती में संक्रमण के चलते इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, अब उनकी सेहत में सुधार होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने उन्हें सोमवार को डिस्चार्ज कर दिया है.

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा ज़िले से एक बड़ी खबर सामने आई है। बस्तर ओलंपिक में हिस्सा लेने जा रहे बच्चों की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। धुरली से भांसी जा रही बच्चों से भरी छोटा हाथी पिकअप अचानक बीच रास्ते में पलट गई। हादसे में गाड़ी में सवार करीब 20 से 25 बच्चे थे, जिनमें से 5 बच्चे घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत अपोलो अस्पताल, बचेली में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वाहन में सवार बच्चे ओलंपिक में भाग लेने के लिए रवाना हुए थे, लेकिन रास्ते में वाहन का संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुँचकर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुँचाया।

लालकृष्ण आडवाणी की पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही थी. बीते चार से पांच महीनों के भीतर लालकृष्ण आडवाणी करीब चौथी बार अस्पताल में भर्ती हुए हैं.

अपोलो अस्पताल में एलके आडवाणी का इलाज डॉ. विनीत पुरी कर रहे हैं.